Gold Price Today: गिरावट के बाद मंगलवार सुबह सोने के भाव में आया उछाल, फिर भी 57 हजार के करीब रेट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड और सिल्वर कभी महंगे तो कभी सस्ते होते हुए नजर आ रहे हैं। आज यानी मंगलवार सुबह सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमतों में उछाल आया है।

यदि आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले एक बार रेट भी समझ लेना चाहिए, ताकि आपको परेशानी ना हो। इन दिनों गोल्ड के दाम में लगातार ही उतार – चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

27 फरवरी, 2024 को कई शहरों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का अनुभव किया गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 62,840 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की औसत कीमत 57,600 रुपये तक पहुंच गई।

सोने की कीमत क्या है?

ibjarates.com के मुताबिक, 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाला गोल्ड 62240 रुपये प्रति तोला पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है, जबकि 995 प्योरिटी वाला गोल्ड का भाव 10 ग्राम 61991 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकता नजर आया। इसके अलावा 916 कैरेट (22 कैरेट) वाले गोल्ड की बात करें 57012 रुपये प्रति तोला में बिकता नजर आया।

750 प्योरिटी(18 कैरेट) वाले गोल्ड का भाव 46680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाला गोल्ड 36410 रुपये प्रति तोला में बिकता दिखाई दे रहा है।
इसके साथ ही चांदी के रेट में हल्की कमी देखने को मिली है, जिसके बाद एक किलो 69400 रुपये पर दर्ज की गई।

मुंबई में आज सोने की कीमत क्या है?

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,600 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज दिल्ली में क्या है सोने का भाव

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,940 रुपये तय की गई है।

चेन्नई में आज का सोने का भाव

चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,150 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,440 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,650 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,890 रुपये है।

आज कोलकत्ता में क्या है सोने का भाव

कोलकत्ता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,840 रुपये तय की गई है।

गुरूग्राम में सोने की कीमत क्या है

गुरूग्राम में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,940 रुपये है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App