Maruti नहीं कर पा रही डिमांड पूरी, इतनी ज्यादा पेंडिंग ऑर्डर्स, फिर भी लग रही लाइन

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Pending Orders: मारुति की कर है सबसे ज्यादा बिकती है। खासकर इसकी वेगनर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसका पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वर्जन उपलब्ध है, जिन्हें लोगों द्वारा काफी ज्यादा प्यार दिया जा रहा है।

अप्रैल 2024 की बात करें तो वेगनर के कुल 17850 यूनिट की बिक्री हुई है। इस कार की काफी ज्यादा डिमांड है और इसी डिमांड के चलते कंपनी पर इसके सप्लाई को लेकर काफी ज्यादा टेंशन है। जानकारी सामने आई है कि अकेले वैगन आर सीएनजी वर्जन के 11000 आर्डर पेंडिंग है। यह हाल तो तब है जब कंपनी हर महीने 16000 यूनिट को डिस्पैच कर देती है।

लाखों में पहुंचा पेंडिंग ऑर्डर

कुछ समय पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि वर्तमान समय में मारुति के 2.2 लाख यूनिट का आर्डर बैकलॉग है। इसमें से 50% यानी की 1.1 यूनिट सीएनजी कारों का है। इन सीएनजी कारों में सबसे ज्यादा अर्टिगा के यूनिट पेंडिंग है, जिसका आंकड़ा 60000 कुछ होता है। कुछ समय से सीएनजी कारों की काफी मांग है। अब इस डिमांड को पूरा करने के लिए मारुति अपने मानेसर प्लांट की उत्पादन क्षमता को 1 लाख यूनिट से बढ़ने वाली है।

Maruti WagonR CNG है बहुत ही अच्छी

Maruti WagonR CNG में 1 लीटर का K सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कम पॉवरफुल इंजन है इसलिए इसके द्वारा 56 बीएचपी पॉवर और 82 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाता है। यह इंजन 34 Km प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इसकी कीमत ₹6.89 लाख से शुरू होती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App