Gold Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद गोल्ड के दाम में आया हल्का उछाल, जानिए आज क्या 10 ग्राम का रेट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोना की कीमत में आज हल्का उछाल (Gold-Silver Price 15 March) एक बार फिर से देखने को मिला है, जबकि बीते दिनों सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। आज यानी 15 मार्च को 22 कैरेट (Aaj Ka Sone Ka Bhav) सोने की कीमत बढ़कर 60,029 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

पिछले कारोबारी सेंशन में सोने के रेट 65,523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। आज चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी आज 74,125 रुपये प्रति किलो बिक रही है। गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है।

सोना कभी महंगा तो कभी सस्ता होता हुआ दिख रहा है। पिछले दो दिन हल्की गिरावट के बाद सोने के दाम लगातार फिर से बढ़ते हुए दिख रहे हैं। यदि आप सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले 24 और 22 कैरट के रेट जरूर जान लेने चाहिए।

आज क्या है सोने की कीमत

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानी 15 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 65534 रुपये प्रति ग्राम ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 65272 रुपये प्रति 10 ग्राम आज देखने को मिला है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 60029 रुपये है।

18 कैरेट वाले सोने का रेट 49150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 14 कैरेट के सोने का भाव 38,337 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि, चांदी की कीमत आज 74,125 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

मुंबई में सोने की कीमत क्या है

22 कैरेट : 6061 रुपये प्रति ग्राम
24 कैरेट : 6612 रुपये प्रति ग्राम

कोलकाता में गोल्ड के दाम

22 कैरेट : ₹ 6061 प्रति ग्राम
24 कैरेट : ₹ 6612 प्रति ग्राम

चेन्नई में आज सोने की कीमत

22 कैरेट : ₹ 6136 प्रति ग्राम
24 कैरेट : ₹ 6694 प्रति ग्राम

दिल्ली में आज सोने की कीमत

22 कैरेट : ₹ 6076 प्रति ग्राम
24 कैरेट : ₹ 6627 प्रति ग्राम

ठाणे में आज सोने की कीमत

22 कैरेट : ₹ 6061 प्रति ग्राम
24 कैरेट : ₹ 6612 प्रति ग्राम

जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट करीब 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर सोना का गहना बनाया जाता है।

जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन मिलावट ना होने की वजह से काफी लचीला और कमजोर होता है। इसलिए सोना का गहना बनवाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग 18 कैरट सोने का भी इस्तेमाल गहने के लिए करते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App