Gold Price Today, 18 November 2023: सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। शादियों का सीजन जैसे – जैसे नजदीक आता हुआ नजर आ रहा है, वैसे ही कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है।
आज यानी 18 नवंबर को एक बार फिर से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत में आज 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 56,700 दर्ज किया गया है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत आज 61,840 रुपये के आसपास बताया जा रहा है।
आज यानी शनिवार को राजधानी दिल्ली में सोने (Gold) के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। नवंबर के महीने से शादियों का सीजन शुरू हो जायेगा।
शादियों के घरों में सबसे ज्यादा सोने और चांदी की डिमांड होती है, यहीं वजह है कि अचानक से दामों में तेजी देखने को मिल जाती है। तो आईये जानते हैं कि अलग – अलग शहरों में सोने का क्या भाव चल रहा है।
दिल्ली में क्या सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार को 24 कैरेट सोने के दाम 61840 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में सोने के दाम
लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 56,700 रुपये बेचा जा रहा है। जबकि, 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 61,840 रुपये है।
गाजियाबाद में सोने के भाव
गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 56,700 रुपये है। जबकि, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 61,190 रुपये है।
नोएडा में क्या है सोने की कीमत
नॉएडा में 22 कैरट वाले सोने की कीमत 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरट कैरट वाले सोने की कीमत 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में सोने की कीमत
मुंबई में 24 कैरट वाले सोने की कीमत 61690 रुपये/10 ग्राम है।
कोलकाता में सोने की कीमत
कोलकत्ता में 24 कैरट वाले सोने की कीमत 61690 रुपये/10 ग्राम है।
जानें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% मिलावट होता है, जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर कोई भी गहना तैयार किया जाता है। आभूषण के लिए 22 कैरट वला सोना सबसे अच्छा माना जाता है।