नई दिल्ली Free Ration Rules: केंद्र सरकार के द्वारा गरीबों में बाटें जा रहे मुफ्त राशन के नियम में काफी बड़ा बदलाव किया है। फ्री में गेंहू-चावल लेने के लिए राशन कार्ड में दर्ज नाम से सभी लोगों को कोटे की दुकान पर जाना होगा। यहीं नहीं हर एक सदस्य को अंगूठा भी लगाना होगा। इसके बाद ही राशन मिल पाएगा।
बहराल ये नियम उत्तर प्रदेश के गोंडा में ही लागू हुआ है। आपको बता दें गोंडा जिला पूर्ति विभाग ने अब यूनिट सत्यापन करने की तैयारी कर दी है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक वितरण सिस्टम के तहत जिले में तकरीबन 5 लाख 40 हजार लोगों के पास पात्र लोगों के पास पात्र ग्रहस्थी और करीब 65 हजार परिवारों के पास अंत्योदय राशन कार्ड है।
इन लोगों को हर महीने मुफ्त में चावल और गेंहू दिया जा रहा है। इनमें तकरीबन 1 लाख लोग ऐसे भी हैं। जो आपात्र हैं। इनकी पहचान के लिए डिपार्टमेंट ने सत्यापन कराने की कोशिश की लेकिन सत्यापान नही हो पाया है।
ये लोग भी ले रहे मुफ्त राशन का लाभ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोंडा में करीब 1 लाख से ज्यादा कार्डधारक हैं जिनके पास बांगला, गाड़ी और कोठी मौजूद है। वह भी मुफ्त में गेंहू चावल का लाभ उठा रहे हैं। इनके सत्यापन के लिए कोटेदारों को निर्देश दिया गया है। कि आपत्रों लोगों को राशन नहीं दिया जाएगा। घर के सभी सदस्यों का अंगूठा लगाया जाएगा। जिन सदस्यों के नाम राशन कार्ड पर दर्ज हैं।
बारी-बारी से लगेगा अंगूठा
वहीं विभाग ने बताया है कि राशन कार्ड में जितने भी लोगों के नाम दर्ज हैं उनके हर महीने अंगूठे लगेंगे। इससे पहले महीने एक शख्स का तो दूसरे महीने दूसरे शख्स का अंगूठा लगाया जाएगा।
यानि कि बारी-बारी अंगूठा लगाया जाएगा। ये प्रोसेस तब तक चलेगा जब तक राशन कार्ड का सत्यापन हो जाए। इसके अलावा नई मशीनों की लगाया जाएगा। जिसके बाद ही लोगों को राशन का लाभ प्राप्त हो पाएगा।