EPFO Update : वित्त वर्ष 2024 में EPFO से जुड़े 1.64 करोड़ नए सदस्य

By

Yogesh Yadav

EPFO Update : वित वर्ष 2023–24 में EPFO यानी कि सेवानिवृत्ति कोष निकाय में जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या बढ़कर 1.64 करोड़ हो गई है। यानी की इससे पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 19% बढ़ोतरी हुई है। 

श्रम मंत्रालय से जुड़े हुए एक अधिकारी की तरफ से यह बयान आया है कि ”6.1 करोड़ से ज्यादा सदस्य बीते 6.5 सालों में EPFO से जुड़े है। अतः यह आंकड़े दर्शाते है कि नौकरी बाजार की स्थिति अभी सामान्य है।”

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

कितने लोगों को मिली 5 सालों में नौकरी

यदि बीते 5 सालों के आंकड़ों की तरफ देखा जाए तो 2018-19 में शुद्ध रूप से 61.2 लाख नए लोग EPFO से जुड़े थे, वर्ष 2019-20 में यह संख्या बढ़कर 78.58 लाख तक जा पहुंची। 

लेकिन कोविड की वजह से 2020–21 में यह संख्या कम होकर 77.08 लाख पर आ गई है। पर वर्ष 2021-22 में 1.22 करोड़ और 2022-23 में 1.38 करोड़ नए सदस्य EPFO से जुड़े थे।

बाजार में नौकरी की स्थिति सामान्य 

EFPO अधिकारी की तरफ से जारी किए आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2022-23 में ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या 1.38 करोड़ रही थी जो 2023-24 में 19% वृद्धि के साथ 1.65 करोड़ तक जा पहुंची। अतः यह आंकड़े दर्शाते है कि बाजार में अभी नौकरी की स्थति सामान्य है।

Yogesh Yadav के बारे में
Yogesh Yadav मेरा नाम योगेश यादव है और पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरा अनुभव 3 सालों से अधिक का है। खास तौर पर फाइनेंस विषय के बारे में लिखने में मेरी रुचि अधिक है। म्यूचुअल फंड, बिजनेस आइडिया, बैंकिंग और पोस्ट स्कीम के बारे में लिखना मुझे पसंद है। अतः TimesBull.com के द्वारा अब मैं अपनी सेवाएं दे रहा हूं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App