EPFO ने बताया कब आयेगी आपकी EPF खाते मे ब्याज की रकम, यहां पढ़ें पूरी खबर 

By

Yogesh Yadav

EPFO Latest Update : इसी वर्ष फरवरी 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की तरफ से वित्तीय वर्ष 2023–24 के लिए ब्याज दरों की घोषणा की गई थी। वही पिछले वर्ष EPF जमा राशि 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर का ऐलान सरकारी एजेंसी द्वारा किया गया था। जबकि EPFO द्वारा 8.15 प्रतिशत ब्याज दर वित्त वर्ष 2022–23 में देने का ऐलान किया गया था। 

EPF खाते में कब आयेगी ब्याज की राशि

बड़ी मात्रा में लोग EPFO से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार वित्तीय वर्ष 2023–24 के लिए बकाया ब्याज राशि के विषय में सवाल उठा रहे है। अतः लोगों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में EPFO का कहना है कि 

प्रिय सदस्य, इस प्रोसेस पर कार्य प्रगति पर है और ब्याज जल्द की खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी। सभी सदस्य को अपनी पासबुक में जमा के साथ दिखेगी। किसी भी प्रकार की ब्याज की हानि सदस्यों को नहीं होगी।” 

वित्त वर्ष 2022–23 में 28.17 करोड़ सदस्यों को मिला ब्याज

वित्तीय वर्ष 2022–23 के लिए अभी तक कुल 28.17 करोड़ सदस्यों को ब्याज की राशि का भुगतान किया जा चुका है और इसकी जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से EPFO की तरफ से शेयर की गई है। यह सभी आंकड़े मार्च 2024 तक के ही है।

फरवरी में हुआ ब्याज का ऐलान 

EPF खाताधारकों के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर की घोषणा सीबीटी (CBT) की तरफ से वित्त वर्ष 2023-24 में की गई थी। इससे पहले ब्याज की दर 8.15 फीसदी थी। 

वही इसके साथ 13 लाख करोड़ के मूल पर 1,07,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक आय राशि के वितरण की सिफारिश भी की गई थी जिसकी जानकारी 10 फरवरी 2024 को पीआईबी की तरफ से एक प्रेस रिलीज के दौरान शेयर की गई थी।

Yogesh Yadav के बारे में
Yogesh Yadav मेरा नाम योगेश यादव है और पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरा अनुभव 3 सालों से अधिक का है। खास तौर पर फाइनेंस विषय के बारे में लिखने में मेरी रुचि अधिक है। म्यूचुअल फंड, बिजनेस आइडिया, बैंकिंग और पोस्ट स्कीम के बारे में लिखना मुझे पसंद है। अतः TimesBull.com के द्वारा अब मैं अपनी सेवाएं दे रहा हूं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App