कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, अगले महीने सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जानें पूरी डिटेल

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के द्वारा सभी कर्मचारियों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी मिली है। आपको बता दें सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बहुत ही जल्द इजाफा कर सकती है।

मीडिया की खबरों की मानें तो केंद्र सरकार मार्च के महीनेे में डीए में बहुत ही जल्द 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। 4 फीसदी डीए का इजाफा होने के बाद डीए और डीआर बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। डीए और डीआर में इजाफा केंद्र सरकार आईसीपीआई के डेटा के आधार पर तय करती है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

सीपीआई का 12 महीने का औसत 392.83 रहा है। इसके अनुसार, डीए मूल वेतन का 50.26 फीसदी रहा है। महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। जबकि डीआर पेंशनर्स को दिया जाता है।

डीए और डीआर में साल में दो बार इजाफा हो सकता है। अक्टूबर में आखिरी इजाफे में डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया था। इस समय डीए को देखते हुए अगला डीए 4 फीसदी होने की उम्मीद है।

ऑफिशियल डेटा के अनुसार, 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनधारक हैं। आने वाले डीए के बाद इन सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए क्या फॉर्मूला है?

आपको बता दें डीए बीते 12 महीनों के लिए ACPI का औसत 115.76 है। एआईसीपीआई का अर्थ अखिल भारतीय उपभोक्ताओं का मूल्य सूचकांक है। पब्लिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए ये फॉर्मूला काफी आसान भी है। इसमें डीए का फीसदी देखें तो बीते 3 महीनों के लिए ACPI आधार बर्ष 2016 में 100 है। इसका औसत 126.33 है। इस आधार पर डीए का लाभ प्रदान किया जाएगा।

फिटमेंट फैक्टर कितना होगा

वहीं सरकार के द्वारा फिटरमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी को लेकर खबर आ रही है। खबरे आ रही हैं कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा हो सकता है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 18000 से 26 हजार रुपये तक हो जाएगी।

कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर तीगुना करने की कर रहे मांग

रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में इजाफे हो लेकर मांग कर रहे हैं जिसके बाद सरकार बहुत ही जल्द इसको लेकर काफी बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके बाद फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 3.678  किया जा सकता है। अगर सरकार ये मान लेंती है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App