नई दिल्ली 7th Pay Commission DA Hike: अगर आप एक केंद्रीय कर्मचारी हैं या फिर आपके घर में कोई सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। जहां पर सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ने का समय पास आ गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगले 15 दिन बेहद खास होने वाले हैं। इन 15 दिन में सरकार की ओर से डीए और डीआर में इजाफा होने का ऐलान होने की पूरी उम्मीद है। दरअसल अभी तक के पैटर्न पर नजर डालें तो केंद्रीय कैबिनेट की दशहरे से पहले होने वाली मीटिंग में डीए में इजाफे का ऐलान किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: कांग्रेस सरकार पर भड़के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जानें क्या बोल गए
अक्टूबर में किया जा सकता ऐलान
इसके बाद मीडिया में खबरे आ रही हैं और इस दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पैसा दिया जाता है। वहीं सूत्रों ने दावा किया है कि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच में डीए का ऐलान किया जा सकता है। इस बार होने वाला दशहरा 24 अक्टूबर को है। यानि कि 24 अक्टूबर से पहले डीए में इजाफा होने की ज्याजा उम्मीद है। इस बार डीए में 3 फीसदी का इजाफा किए जा सकता है। बहराल केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। इस बार ये बढ़कर 45 फीसदी हो सकता है। हालांकि केंद्रीय कर्मचारी 4 फीसदी डीए को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Redmi के 6GB रैम वाले 5G स्मार्टफोन की कीमत हुई कम, गजब की डील मिल रही, जल्दी खरीदें
लाखों कर्मचारियों को होगा बंपर लाभ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ 1 जुलाई से दिया जाएगा। इसका अर्थ है कि कर्मचारियों को सरकार की ओर से तीन महीने के डीए के साथ में अक्टूबर की बढ़ी हुई सैलरी दी जाएगी। इसका अर्थ है कि सैलरी के साथ में इस जुलाई, अगस्त और सितंबर के डीए का भी लाभ प्राप्त होगा। इस इजाफे का लाभ तकरीबन 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इसका अर्थ है कि डीए में केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ाई गई महंगाई से राहत मिलने की आशा की जा रही है।
वहीं चुनाव आयोग की तरफ से ऐलान किया गया है। कि मध्य प्रदेश राज्य के साथ पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। जानकारों के आधार पर इससे केंद्रीय कर्मचारियों के डीए हाइक पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। दरअसल 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है। ये वेतन आयोग के आधार पर तय किया जाता है। इसका चुनाव आयोग की तरफ से ऐलान करने से कोई लेना देना है।