PAN Card अपडेट करने का आसान तरीका, घर बैठे कर सकते हैं करेक्शन

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली PAN Card Correction: काफी सारे ऐसे दस्तावेज होते हैं जिनकी हर कहीं जरुरत होती है। पैन कार्ड भी ऐसा ही एक दस्तावेज हैं। जिसका उपयोग किसी भी फाइनेंशियल लेनदेन में जरुरी होता है।

इनकम टैक्स की ओर से पैन कार्ड जारी किया जाता है। बिना पैन कार्ड वाले लोगों को काफी प्रकार की परेशानयों का सामना करना होता है। कई बार लोगों के पैन कार्ड में कुछ गलतियां होती है और उनको पता भी नहीं होता है कि आखिर वह इन्हें कैसे सुधार सकते हैं। आज हम आपको पैन कार्ड में सुधार करने का आसान तरीका बता रहे हैं।

पैन कार्ड में होती है ये जानकारी

पैन कार्ड किसी भी शख्स को केवल एक ही बार जारी किया जाता है। इसमें आपका पूरा नाम लिखा होता है और उसके ठीक नीचे पिता का नाम भी दर्ज होता है। इसके अलावा पैन कार्ड पर डेट ऑफ बर्थ भी लिखी होती है। इसके नीचे परमानेंट खाता नंबर यानि कि पैन नंबर लिखा होता है।

अब पैन नंबर तो एक ही बार जारी होता है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की गलती या फिर सुधार की गुंजाइश भी नहीं होती है। ऐसे में बाकी चीजों को आप अपडेट कर सकते हैं।

ऐसे करें अपडेट

पैन में अपने या पिता के नाम की स्पेलिंग या फिर तारीख को अपडेट किया जा सकता है। आप घर पर बैठकर इसको अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल पर अप्लाई पैन कार्ड लिखना होगा। इसके बाद पैन वाली वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in आ जाएगी।

इस पर क्लिक करने के बाद आपको पैन नंबर से लॉगइन करना होगा और फिर करेक्शन करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपसे कई प्रकार की जानकारी मांगी जाएगी, इनको भरने के बाद आपको करीब 106 रुपये का चार्ज देना होगा। इसके कुछ ही दिनों के बाद अपडेटेड पैन कार्ड घर में पहुंच जाएगा।

अगर आप किसी भी आने वाले भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं चाहिए तो फौरन अपना पैन कार्ड अपडेट कर लें। इसमें किसी भी प्रकार का असर करेक्शन है तो इसको ठीक कर लें। इसे आप अपने मोबाइल से ही कुछ मिनटों में कर सकते हैं। इसके लिए आप NSDL e-Gov पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App