नई दिल्लीः अब वो दिन दूर नहीं जब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों की किस्मत चमक जाएगी, क्योंकि सरकार की ओर से जल्द ही बड़े ऐलान किए जाने संभव माने जा रहे हैं। सरकार ऐलान कौन से करेगी यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इसमें सबसे पहले तो अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(डीए) बढ़ाने का फैसला लिया जाना संभव माना जा रहा है।
इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर दिया जाना तय है, जिससे करीब 1 करोड़ परिवारों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। चर्चा है कि कर्मचारियों का डीए करीब 4 फीसदी बढ़ाया जाना संभव है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। केंद्र सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में जल्द का दावा किया जा रहा है।
केंद्रीय कर्मचारियों को होगा इतने फीसदी
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बंपर सौगात देने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि डीए में 4 फीसदी तक का इजाफा किया जा सकता है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे बेसिक सैलरी वेतन में कर्मचारियों को तगड़ा फायदा होगा। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है, जिसे जल्द ही बढ़ाया जाना संभव माना जा रहा है।
सरकार ने आखिरी बार डीए मार्च 2023 को बढ़ाया था, जिसके बाद से सभी अब अगली उम्मीद लगाए बैठे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकार इसी महीने डीए पर फैसला ले सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल किसी वरदान से कम नहीं होगा। डीए बढ़ता है तो दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी।
डीए एरियर पर मिलेगी गुड न्यूज
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द ही डीए एरियर पर गुड न्यूज देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। कहा जा रहा है कि सरकार किसी अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर कर्मचारियों को तगड़ी इनकम होगी। जानकारी के लिए बता दें कि timesbull.com ने मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर आर्टिकल को पब्लिश किया गया है।