नई दिल्ली 7th Pay Commission Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपको काफी बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल सरकार ने दशहरे से पहले कर्मचारियों के लिए काफी बड़ा ऐलान कर दिया है। ये तोहफा साल की दूसरी छमाही यानि कि जुलाई से दिसंबर तक के डीए में इजाफा होगा। इससे पहले हाल के दिनों में काफी सारे राज्यों में 4 फीसदी तक का इजाफा किया है। बहराल ये इजाफा साल की पहली छमाही यान कि जनवरी से जून तक के लिए किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Video: क्रिकेट छोड़ टेनिस खेलने लगे महेंद्र सिंह धोनी, फैंस को लगा बड़ा झटका, वीडियो वायरल
काफी सारे राज्यों के कर्मचारियों को होगा फायदा
बता दें सरकार के इस फैसले के बाद कई राज्यों के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। हाल ही में मध्य प्रदेश, सिक्किम ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाटल प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाया है। ये इजाफा 4 फीसदी तक हुआ है। वहीं अधिकतर राज्यों में अब कर्मचारियों को डीए 38 फीसदी की बजाय 42 फीसदी दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने मार्च महीने में ही अपने कर्मचारियों के लिए भत्ते को बढ़ाने का ऐलान किया था।
इसे भी पढ़ें- आधार कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, इस काम को करने के लिए बढ़ी तारीख, जानें डिटेल
लोग कर रहे दूसरी छमाही का इंतजार
वहीं ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस नवरात्रि और दिवाली के बीच में डीए में बड़ी घोषणा सुन सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी तक का इजाफा किया जाएगा। इसे 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। वहीं बता दें कि इस मार्च 2023 में आखिरी इजाफा डीए में 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था।
महंगाई भत्ते की गणना के लिए फॉर्मूला
वहीं महंगाई भत्ता और पेंशनधारक के डीआर यानि कि महंगाई राहत में इजाफे की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के 12 मासिक औसत में प्रतिशत बढ़ोतरी के अनुसार पर की जाती है। सरकार के इस फैसले के बाद चिन्हिंत किए गए राज्यों के कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा।