Bank Holiday in January 2024: मकर संक्रांति का फेस्टिवल बेहद ही नज़दीक आ रहा है। मकर संक्रांति के त्यौहार को बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति को अलग – अलग राज्यों में अलग – अलग नामों से जाना है।
पंजाब में मकर संक्रांति को लोहड़ी के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में मकर संक्रांति को पोंगल के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड में मकर संक्रांति को उत्तरायणी के नाम से जाना जाता है।
वहीं गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायन के नाम से जाना जाता है और बिहार और यूपी में मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से जाना है। ऐसे में कई राज्यों में इस दिन बैंक की छुट्टी रहती है। कल यानी 13 जनवरी को दूसरे शनिवार और 14 जनवरी को रविवार की वजह से बैंक बंद रहने हैं।
16 और 17 जनवरी को अलग – अलग राज्यों में फेस्टिवल होने की वजह से बैंक की छुट्टी रहेगी। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरुरी काम करवाना है, तो आपको जल्द ही पूरा कर लेना चाहिए क्योंकि, आपके पास केवल आज का ही समय बचा हुआ है। तो चलिए हम आपको बता रहे हैं कि अगले हफ्ते किन-किन राज्यों में कब – कब बैंक रहेंगे बंद।
विभिन्न राज्यों में रहेगी छुट्टी
13 जनवरी, 2024: दूसरे शनिवार
14 जनवरी, 2024: रविवार
15 जनवरी, 2024: पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस/मकर संक्रांति/माघ बिहू – बैंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद
16 जनवरी, 2024: तिरुवल्लुवर दिवस – बैंकों में छुट्टी (चेन्नई)
17 जनवरी, 2024: Uzhavar Thirunal – बैंक बंद (चेन्नई)
विशेष त्योहार के कारण छुट्टी
22 जनवरी, 2024: Imoinu Irapta – इंफाल में बैंकों में अवकाश
23 जनवरी, 2024: Gaan-Ngai – इंफाल में बैंक में छुट्टी
25 जनवरी, 2024: थाई पोशम/हजरत मोहम्मद अली का जन्मदिन – बैंकों में छुट्टी (चेन्नई, कानपुर, लखनऊ)
26 जनवरी, 2024: गणतंत्र दिवस – पूरे देश में बैंक बंद
27 जनवरी, 2024: चौथे शनिवार
28 जनवरी, 2024: रविवार
बैंक होलिडे में कैसे करें काम
इस लंबे छुट्टी के दौरान, आप अपने बैंक के काम यूपीआई, नेट बैंकिंग, या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करके आसानी से विभिन्न खातों के बीच पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा, एटीएम का उपयोग करके कैश विड्रॉल कर सकते हैं। किसी भी तरह की लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़ा इसलिए भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों की लिस्ट पहले ही जारी कर देता है। ताकि लोग अपने बैंक के काम समय रहते हुए करा लें।