नई दिल्ली: कोविड-19 के बाद देश और दुनिया में बड़ी- बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में कर्मचारियों की छटनी होना जारी है, और इसमें एक और बड़ी कंपनी का नाम जुड़ने जा रहा हैं यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है जिसका कई देशों में कारोबार फैला हुआ है। अमेजन कंपनी जल्द ही हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। इस बात का खुलासा वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट से हुआ है।
एक और जहां पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने हाल ही बड़ीचेतावनी दी है कि 2023 में वैश्विक इकॉनमी के एक तिहाई हिस्से पर मंदी आ सकती है। MF मुखिया ने कहा है कि 2022 में मंहगाई का प्रकोप झेलने के बाद अब 2023 में मंदी आ सकती है। तो वही एक बड़ी कंपनियों की कर्मचारियों की छंटनी होना एक बड़े बेरोजगारी संकट आने का दौर होने वाला है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक रिपोर्ट में बताया गया है, अमेजन में नवंबर के महीने से ही छंटनी चल रही है। वही इससे पहले कंपनी ने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से फॉयर करने वाली थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 18,000 को पार कर सकता है। हालांकि कंपनी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। बता दें कि अमेजन की ग्रोथ में पिछले कुछ समय में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे में अन्य कंपनियों की तरह ही अमेजन भी कॉस्ट कम करने के लिए हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाले का काम कर रही है।
कंपनी हर साल लाखों लोगों को देती है रोजगार
गौरतलब है, कि कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स में से एक है, लेकिन कोरोना काल में अमेजन की भी हालात पूख्ता हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेजन पूरी दुनिया में लगभग 16 लाख लोगों को रोजगार देती है। अगर कुल 18,000 कर्मचारियों की नौकरी जाती है तो यह कुल कंपनी के कर्मचारियों का 12 फीसदी हिस्सा होगा।
कोरोना काल के बाद में अमेरिका समेत पूरी दुनिया में साल 2023 में मंदी छाई हैं। ऐसे में साल 2022 से ही कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी थी।