नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को एक नहीं बल्कि दो बड़े गिफ्ट देने जा रही है। दोनों गिफ्ट महंगाई में किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होंगे, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है। सरकार डीए में बढ़ोतरी के साथ-साथ फिटमेंट फैक्टर में इजाफा करने वाली है, जो राशि किसी बड़ी से कम नहीं होगी।
इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को होने जा रहा है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह महीना सोने पर सुहागा होगा। डीए के बाद महीना और सालाना कितनी सैलरी में बढ़ोतरी होगी, यह जानने के लिए हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा। सरकार ने ऑफिशियली तौर पर कुछ नहीं बोला है।
डीए में बढ़ोतरी के बाद सैलरी में कितनी बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है, जिससे सैलरी में रिकॉर्डतोड बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि कितनी सैलरी कर्मचारिोयं को आराम से मिल जाएगी।
दरअसल, कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, जिसमें 4 फीसदी डीए जोड़ दिया जाए तो फिर मंथली 1,200 रुपये का इजाफा किया जाएगा। इस हिसाब से अगर एक साल का कैलकुलेशन करें तो करीब 14,000 रुपये की राशि बढ़कर मिलेगी, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। यह राशि महंगाई के दौर में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।
फिटमेंट फैक्टर पर मिल सकती है गुड न्यूज
केंद्र की मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर पर अनोखी न्यूज दे सकती है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों की मांग को देखते हुए फिटमेंट फैक्टर में इजाफा किया जा सकता है। इसे बढ़ाकर 2.60 गुना से बढ़ाकर 3.0 गुना किया जा सकता है। इससे बेसिक सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा, जो किसी बड़ी राहत की तरह काम करेगी। फिटमेंट फैक्टर साल 2016 में बढ़ाया गया था।