नई दिल्लीः आपका चाचा, ताऊ या फिर पापा और मम्मी अगर केंद्रीय कर्मचारी हैं तो फिर अब सरकार एक ऐसी सौगात देने जा रही है, जिससे मालामाल होने बिल्कुल भी तय माना जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए जल्द ही अटका हुआ डीए एरियर का पैसा खाते में ट्रांसफर करने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
अगर ऐसा होता है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को यह किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होगी, जो राशि आपको हैरान कर देगी। डीए एरियर भी एक दो नहीं बल्कि 18 महीने का खाते में डाला जाना तय माना जा रहा है, जिसके बाद करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। सरकार ने अभी डीए एरियर भेजने की तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर तो नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
जानिए कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम
अगर केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल के चलते 18 महीने यानि साल 2020 से जून 2021 तक कर्मचारियों को डीए एरियर का पैसा नहीं दिया है। अब यह पैसा खाते में आने की चर्चा जोर पकड़ रही है, जिसकी वैसे तमाम कर्मचारियों के संगठन लंबे समय से मांग भी कर रहे हैं।
अब इस पर मुहर लगनी बिल्कुल तय मानी जा रही है। अगर ऐसा हो जाता है तो कर्मचारियों की किस्मत जागना बिल्कुल तय है। लेवल प्रथम के कर्मचारियों के खाते में अगर 18 महीने का डीए एरियर डाला जाता है तो करीब 2 लाख रुपये ज्यादा का फायदा होना बिल्कुल तय माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों की किस्मत जाग जाएगी।
डीए पर आया बड़ा अपडेट
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए सरकार एक और बड़ी सौगात देने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार अब जल्द ही डीए बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती है। इससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी। माना जा राह है कि इस बार डीए में 4 फीसदी का इजाफा होगा, जो बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है। अब डीए बढ़ाया जाता है तो इसकी दरें जुलाई 2023 से लागू मानी जाएंगी।