नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों का लंबे समय से 18 महीने का डीए एरियर का पैसा अटका पड़ा है, जिसे अब जल्द ही जारी किया जाना संभव माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने जा रही है। सरकार ने जल्द ही डीए एरियर की अटकी पड़ी तीनों किस्त जारी की तो कर्मचारियों की मौज आनी तय मानी जा रही है।
इसके अलावा सरकार महंगाई भत्ते यानी डीए में भी इजाफा कर सकती है। इस बार भी मोदी सरकार की ओर से 4 फीसदी तक का डीए बढ़ाया जाना संभव माना जा रहा है, जो हर किसी के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कोई डिसीजन नहीं लिया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
डीए एरियर के मिलेंगे इतने हजार रुपये
मोदी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक डीए एरियर का पैसा नहीं दिया था। इसकी तीनों छमाही का पैसा रोक लिया गया था। इसके बाद से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारी लगातार किस्त की राशि की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी अभी ऐलान नहीं किया गया है।
कर्मचारियों के संगठनों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच कई बार इस पर चर्चा भी हो चुकी है। अगर केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर मिलेगा तो मोटी रकम अकाउंट में ट्रांसफर होनी तय मानी जा रही है। एक कैलकुलेशन के मुताबिक, उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के खाते में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये आने तय माने जा रहे हैं। यह राशि कर्मचारियों को महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह फीलिंग कराएगी।
डीए में भी होगी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी जल्द की जानी संभव मानी जा रही है। इस छमाही के लिए सरकार डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद यह 46 प्रतिशत हो जाएगा। इससे बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा देखने को मिलेगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।