नई दिल्लीः केंद्री की मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार जल्द ही कर्मचारियों के फिटमें फैक्टर में इजाफा करने जा रही है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
अगर ऐसा होता है तो कई लाख कार्यरत कर्मचारियों को इसका फायदा देखने को मिलेगा, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है। दरअसल, सेंट्रल सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों और पेंशभोगियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किया है, जिसके बाद अब तगड़ा ऐलान किसी भी दिन हो सकात है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का बड़ा दावा किया जा रहा है।
फिटमेंट फैक्टर में होगी कितनी बढ़ोतरी
केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफा कर सकती है, जिसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को 2.6 गुना फिटमेंट फैकट्र का लाभ मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर अब 3.7 किया जा सकता है।
फिटमेंट फैक्टर में अगर ऐसा होता है तो फिर सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। एक कैलकुलेश के मुताबिक, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है तो सीधी बढ़कर 26,000 रुपये कर दी जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। 8 हजार रुपये महीना की बढ़ोतरी के हिसाब से सालाना एक लाख रुपये का फायदा देखने को मिलेगा।
सरकार ने डीए में की थी इतनी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशधारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। बीते महीने जो डीए बढ़ा, उसकी दरें जनवरी 2023 से लागू मानी जाएंगी। इससे पहले कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा था, जिसके बाद इसमें 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।