7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, डीए के 50 फीसदी होते ही इन भत्तों में रिकॉर्डतोड़ इजाफा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आपकी फैमिली में कोई शख्स केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स है तो फिर अब बल्ले-बल्ले हो चुकी है। सरकार की तरफ से हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी का इजाफा गया था। इसके बाद डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया, जिससे सैलरी में भी ठीक-ठाक इजाफा किया जाएगा, जो किसी बड़े तोहफे की तरह है।

डीए बढ़ने के बाद अब अलग-अलग इजाफा में भी बंपर इजाफा होने लगा है। इसमें हाउस रेंट अलाउंस , चिंल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस और छात्रावास सब्सिडी शामिल की गई है। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी में भी इजाफा दर्ज किया गया है। इससे कर्मचारियों के वेतन में 1 से 1.30 लाख तक का इजाफा देखने को मिलेगा। इसका फायदा कई लाख कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कर्मचारियों की ग्रेच्युटी में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आदेशानुसार ने डीए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिटायरेंट और डेथ ग्रेच्युटी की सीमा में भी 25 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। अब 1 जनवरी 2024 से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की सीमा मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

सरकारी कर्मचारियों के साथ प्राइवेट कर्मचारियों को भी फायदा हुआ है। इसके अलावा किसी भी कंपनी में लगातार 5 साल काम करने पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी का फायदा दिया दिया जाएगा। पेमेंट ऑफ ग्रेच्‍युटी एक्‍ट, 1972 के तहत जिस भी कंपनी में 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं उसे अपने कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का फायदा देना रहता है।

छात्रावास सब्सिडी सीमा बढ़ी

कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, महंगाई भत्ता 50 फीसदी होने पर बच्चों के लिए एजुकेशन डीए और छात्रावास सब्सिडी की सीमा स्वाभाविक रूप से जनवरी 2024 से 25 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कर्मचारियों द्वारा किए गए वास्तविक खर्चों के बावजूद बच्चों के शिक्षा भत्ते की प्रतिपूर्ति की राशि 2,812.5 रुपये प्रति महीने होगी।

इसके साथ ही छात्रावास सब्सिडी 8,437.5 रुपये प्रति महीने देखने को मिलेगी। किसी भी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों के लिए बच्चों के शिक्षा डीए सामान्य दरों से दोगुनी यानी 5,625 रुपये प्रति महीने रहेगा। यह प्रति महीने 3,750 रुपये निर्धारित किया गया है। इसे एक जनवरी 2024 से प्रभावी माना जाएगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App