नई दिल्लीः घर-परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी है तो फिर यह खबर बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्माचरियों और पेंशनभोगियों के लिए खजाने का पिटारा ओपन करने वाली है, जिसकी चर्चा हर जगह चल रही है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर पर भी ताजा अपडेट दे सकती है।
अगर यह दोनों गिफ्ट एक साथ मिले तो फिर यह साल केंद्रीय कर्मियों के लिए सोने पर सुहागा होगा। सरकार डीए में करीब 4 फीसदी बढ़ोतरी पर विचार कर रही है, जिसके बाद बेसिक सैलरी ठीक-ठाक छलांग लगाएगी। वैसे केंद्र सरकार ने डीए बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
डीए बढ़ोतरी पर मिलेगी खुशखबरी
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को अब जल्द ही गुड न्यूज देने जा रही है। सरकार इन लोगों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा करने वाली है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव समझा जा रहा है। वर्तमान में कर्मियों का डीए 42 फीसदी है, जो मार्च महीने में बढ़ाया गया था।
अब डीए में इजाफा किया जाता है तो फिर इसकी दरें 1 जुलाी 2023 से प्रभावी माना जाएंगी। वैसे भी सरकार छमाही में डीए का गिफ्ट देती है, जिसके दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू की जाती है। डीए का फायदा करीब एक करोड कर्मचारियों को मिलना संभव है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ेगा
माना जा रहा है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के फिटमेंट फैक्टर में भी तगड़ा इजाफा करने वाली है, जिसके बाद सैलरी बढ़ना तय है। सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.60 से बढ़ाकर 3 गुना कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर बेसिकी सैलरी भी लंबी कूद लगाएगी। सरकार इस पर अब जल्द फैसला ले सकती है।