नई दिल्लीः अगर आपके घर परिवार में कोई शख्स केंद्रीय कर्माचरी है तो फिर अब किस्मत जागने जा रही है, क्योंकि सरकार जल्द ही चौंकाने वाला निर्णय लेने वाली है। एक नहीं बल्कि दो-दो गिफ्ट केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार की ओर से मिलेंगे, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इनमें सबसे पहले तो केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीना का रुका डीए एरियर का पैसा और इसमें बढ़ोतरी की जानी संभव मानी जा रही है।
कोरोना वायरस संक्रमण में मोदी सरकार ने 18 महीने का डीए नहीं दिया था, जिसकी मांग कर्मचारी संगठन काफी दिनों से कर रहे हैं। अब माना जा रहा है कि सरकार जनवरी के प्रथम सप्ताह तक यह पैसा खाते में ट्रांसफर कर देगी। वैसे मोदी सरकार ने डीए एरियर को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
- जानिए कितना रुका पड़ा डीए
मोदी सरकार ने कोरोना संक्रमण चलते कर्मचारियों के डीए का पैसा रोक दिया था। 1 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 यानि 18 महीने तक डीए रोका गया था। सरकार ने 18 महीने तक डीए में बढ़ोतरी पर रोक को देखते हुए 11 फीसदी की डीए में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इसके बाद कर्मचारियों की ओर से मांग पर वित्त मंत्रालय द्वारा कहा गया था कि बकाया का भुगतान नहीं किया गया। अब उम्मीद है कि यह रकम जल्द ही अकाउंट में आने वाली है।
- इतने फीसदी बढ़ जाएगा डीए
मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा करने जा रही है, जिसकी चर्चा हर किसी कोने में चल रही है। अगर सरकार कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो फिर यह किसी वरदान से कम नहीं होगा।
इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा, जबकि वर्तमान में 38 प्रतिशत का लाभ मिल रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है।