7th Pay Commission: कर्मचारियों को फिर मिला खास तोहफा, होली से पहले ही मिली बड़ी सौगात!

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th Pay Commission Update: केंद्र के बाद अलग-अलग राज्य सरकारों ने डीए में इजाफा शुरु कर दिया है। इस कड़ी में झारखंड और कर्नाटक की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को खास तौहफा दिया है।

झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर मूल सैलरी का 50 फीसदी कर दिया है। अभी तक ये 46 फीसदी था। डीए में बढ़ोतरी के बाद इसे साल एक जनवरी से लागू किया जाएगा।

1.90 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुआ मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए और पेंशनधारकों के लिए डीए राहत को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

कैबिनेट सचिव वंदना दडेल ने कहा कि डीए और डीआर को 4 फीसदी बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। इस इजाफे से राज्य के 1.90 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को फायदा होगा।

कर्नाटक सरकार ने भी दिया खास तोहफा

कर्नाटक सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 38.75 फीसदी से बढ़ाकर 42.5 फीसदी करने की मंजूरी दी है। लोकसभा चुनावों के ऐलान से कुछ हफ्ते पहले राज्य सरकार ने कर्मचारिोयं को ये राहत दी है।

सीएम सिद्धारमैया ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि इस संशोधन से राज्य पर हर साल 1792.71 करोड़ रुपये का बोझ होगा। ये कर्मचारियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अरूणाचल प्रदेश का बड़ा ऐलान

इसी प्रकार अरूणाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनधारकों के लिए डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इसी के साथ में राज्य में सरकारी कर्मचारियों का डीए और डीआर बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

बता दें इस इजाफे से राज्य सरकार के 68818 कर्मचारियों और 33200 पेंशनधारकों को लाभ होगा। वहीं राज्य के लिए हर साल 124.20 करोड़ रुपये का खर्च हो जाएगा।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App