नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। अगले साल उनकी सैलरी में कई तरह के बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
केंद्र सरकार एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान कर सकती है, जिसकी चर्चा बहुत ही तेजी से चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है, जिसके बाद से सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा। इसका सीधा फायदा 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिल सकता है।
अकाउंट में कितने रुपये आएंगे
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के अकाउंट में डीए एरियर की कितनी रकम आएगी चलिए इसके बारे में आपको अच्छे से समझाते हैं। केंद्र की मोदी सरकार 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का बहुत जल्द ही लोगों के अकाउंट में भेज सकती है।
उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के कहते में 2 लाख 18 हजार रुपये आने संभव माने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सरकार ने एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा था, जिसकी वजह कोरोना बताई गई थी। मगर, अब बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने जा रहा है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
46 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलने के बाद मोदी सरकार नए साल में महंगाई भत्ता 4-5 फीसदी बढ़ा सकती है। AICPI इंडेक्स सितंबर तक के आकड़े सामने आ गए हैं। अभी तक महंगाई भत्ता 2.50 फीसदी बढ़ चुका है।
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का बेसिक वेतन तय करने का एक बढ़िया फॉर्मूला है। इसे 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर लागू किया गया था। इससे पहले फिटमेंट फैक्टर 2016 में बढ़ाया गया था। तब केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपए हुई थी।
डीए एरियर भी आएगा अकाउंट में
केंद्र सरकार 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा भी खाते में डालने पर विचार कर रही है। सरकार ने अगर यह रकम कर्मियों और पेंशनर्स को डीए एरियर का पैसा दिया तो फिर बल्ले-बल्ले होने वाली है। सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर से इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द की बात कही जा रही है।