7TH PAY COMMISSION: इन सरकारी कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा, 4.63 लाख पेंशनभोगियों की खुली किस्मत

Avatar photo

By

Priyanka Singh

7TH PAY COMMISSION: केंद्रीय कर्मचारियों की अब बहुत ही जल्दी मौज होने वाली है, ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार की तरफ से खजाने का पिटारा खुलने जा रहा है। सरकार एक साथ दो बड़ी सौगात देने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार डीए में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ अटका पड़ा डीए एरियर भी कर्मचारियों के अकाउंट में डाल सकती है। इसी बीच एक खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। गुजरात सरकार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गुरुवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की।

राज्य सरकार के एक प्रस्ताव में बताया गया है कि इस बढ़ोतरी के साथ, राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए, जो पहले 42 प्रतिशत था, अब 46 प्रतिशत कर दिया जायेगा। इतना ही नहीं इसमें कहा गया है कि डीए 1 जुलाई, 2023 से बढ़ाया गया है और कर्मचारियों को पिछले आठ महीनों का बकाया दिया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि डीए में बढ़ोतरी के फैसले से लगभग 4.45 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और 4.63 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलने वाला है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में अपना योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का भी फैसला किया है, जबकि राज्य कर्मचारियों को 10 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक डीए एरियर को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है।

डीए एरियर जल्द आएगा अकाउंट में

केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों औऱ पेंशनर्स की भी बहुत जल्द ही किस्मत खुलने वाली है। सरकार कर्मचारियों का अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है। आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि कितनी रकम अकाउंट में आएगी।

तो आपको जानकर खुशी होगी कि उच्च केंद्रीय कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये अकाउंट में आएंगे जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। इसका लाभ करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को देखने को मिलेगा।

डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार डीए में भी जल्द 4 फीसदी का इजाफा करने वाली है, जिसके बाद सैलरी यह बढ़कर 50 प्रतिशत अब कर्मचारियों की हो जाएगी। इससे न्यूनतम और मैक्सिमम सैलरी में बंपर लाभ मिलेगा। वैसे वर्तमान में अब 46 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। बढ़े हुए डीए का फायदा करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा, जिससे हर किसी की मौज आना तय मानाा जा रहा है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App