नई दिल्लीः बरसात का सीजन भले ही सभी की मुसीबत बना हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार अब जल्द ही अपने कर्मचारियों को तगड़ी सौगात देने जा रही है। सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और फिटमेंट फैक्टर में तगड़ा इजाफा करने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
माना जा रहा है कि सरकार इस बार भी 4 फीसदी डीए का इजाफा करेगी, जिससे बेसिक सैलरी में ठीठ ठाक बढ़ोतरी होना संभव है। इतना ही नहीं लंबे समय बाद अब फिटमेंट फैक्टर पर भी सरकार ताजा अपडेट दे सकती है, जो कर्मचारियों के लिए सोने पर सुहागा होगा। वैसे सरकार ने अभी ऑफिशियली तौर पर तो कुछ नहीं बोला है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
फैक्टर पर मिलेगी गुड न्यूज
केंद्र की मोदी स रकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर पर जल्द ही गुड न्यूज दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो साल वित्तीय दृष्टि से यह साल कर्चमारियों के लिए बहुत ही कीमती साबित होगा। सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.60 गुना से सीधे 3 गुना कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी काफी बढ़ जाएगी।
इतना ही नहीं न्यूनतम बेसिक सैलरी में करीब 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 होना तय माना जा रहा है। इसका फायदा कई लाख कर्मचारियों को मिलने जा रहा है। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले यह फैसला ले सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कर्चमारियों को लुभाने के लिए सरकार का यह मास्टर स्ट्रोक के तौर पर समझा जाएगा।
डीए भी बढ़ना तय
सरकार अब जल्द ही इस छमाही का डीए बढ़ाने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जो किसी बड़ी घोषणा से कम नहीं होगी। इसके बाद डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। इससे बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है।