नई दिल्ली: दिवाली पर्व बीत चुका है, जिस पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को काफी उम्मीदें थी। लंबे समय से चर्चा हो रही थी कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अब माना जा रहा है कि देशभर में अगले साल 2024 के शुरू में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले कर्मचारियों को लुभाने के लिए खजाने का पिटारा खोला जा सकता है। सरकार अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डाल सकती है, जिससे मोटी रकम मिलेगी।
यह राशि महमंगाई के दौर में किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी, जो कर्चमारियों को बड़ी मदद प्रदान करेगी। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
जानिए कितनी रकम आएगी खाते में
केंद्र की मोदी मोदी सरकार 18 महीने का डीए एरियर जल्द ही खाते में डालने पर विचार कर रही है, जिसका चर्चा है कितनी रकम मिलेगी। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा था। इसके बाद से कर्मचारियों वर्ग लगातार मांग करते आ रहे हैं।
कैलकुलेशन के अनुसार, उच्च लेवल के कर्मियों के खाते में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर की जा सकती है, जिससे बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है। इसका फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होना संभव माना जा रहा है, जिससे आपकी मौज आना बिल्कुल तय है। सरकार ने आधिकारिक रुप से अभी इसे भेजने की तारीख का ऐलान तो नहीं किया है।
फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ेगा
केंद्र सरकार कर्मियों को डबल खुशखबरी दे सकती है, जिनके महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर में तगड़ा इजाफा कर सकती है, जिसके बाद सैलरी बढ़नी तय है।
फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.60 गुना से 3.0 गुना किया जा सकता है, जो बड़ा इजाफा होगा। इसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा होना है। ये सब दावे मीडिया की खबरों में किए जा रहे हैं। Timesbull.com ने मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर आर्टिकल पब्लिश किया है।