नई दिल्लीः केंद्र सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े गिफ्ट देने जा रही है। सरकार किसी भी दिन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ रुका पड़ा डीए एरियर का पैसा भी खाते में डालने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इससे कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होना संभव माना जा रहा है, जिससे बेसिक सैलरी में भी रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।
कुछ रिपोर्ट के अनुसार डीए में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है, जो मानसूनी सीजन में किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई फैसला की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में जल्द का दावा किया जा रहा है।
डीए एरियर पर आई चौंकाने वाली खबर
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए एरियर पर जल्द ही गुड न्यूज देने वाली है। सरकार अब 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है, जिससे लोगों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। दरअसल, मोदी सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा खाते में नहीं भेजा था।
सरकार ने इसकी वजह कोरोना वायरस में हुआ नुकसान बताया था। उसी समय से केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन लगातार रुके हुए पैसे की मांग कर रहे हैं। अब माना जा रहा है कि सरकार इस पर बड़ा निर्णय ले सकती है, क्योंकि आगामी साल लोकसभा चुनाव भी होना है। अगर पैसा ट्रांसफर किया जाता है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा होगा।
डीए बढ़ोतरी पर मिला ताजा अपडेट
सरकार केंद्रीय कर्माचरियों के डीए में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बाद सैलरी में ठीक ठाक इजाफा होगा। अगर डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जाता है तो फिर यह बढ़कर 46 प्रतिशत होगा। वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। माना जा रहा है कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में सरकार डीए पर खुशखबरी दे सकती है।