नई दिल्लीः अब नया साल आने वाला है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर बहुत ही कीमती साबित होने जा रही है। मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी के साथ 18 महीने के डीए एरियर को लेकर फैसला लेने जा रही है।
माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकते है, जिसे लेकर चर्चा तेजी से चल रही है। इसके अलावा 18 महीने डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डाला जा सकता है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन नए साल यह निर्णय लेना संभव माना जा रहा है।
- सरकार ने साझा की यह जानकारी
केंद्रीय कर्मचारी व पेंशनधारक 18 महीने के डीए एरियर को लेकर सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब एक बड़ी जानकारी साझा की है। सरकार ने जो जानकारी दी है, उससे झटका लगना आपको लाजमी है। सरकार की तरफ से डीए एरियर पर बकाया डीए का जवाब दिया गया है।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के मुताबिक, 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 की केंद्र सरकार के कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तों को रोकने का निर्णय कोरोना वायरस के चलते लिया गया था। कोरोना काल में सरकार पर काफी आर्थिक दबाव दर्ज किया गया था। ऐसे में वित्त के दबाव को कम करने के लिए ऐसा कदम उठाया था।
वित्तपोषण के वित्तीय वर्ष 2020-21 की खातिर बकाया DA/DR को जारी करना सही नहीं माना गया था। हालांकि ये 18 महीने का बकाया DA कब तक चुकाया जाना संभव माना जा रहा है। इसको लेकर फिलहाल सरकार की ओर से रुख साफ नहीं किया गया है।
- डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
वहीं केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। सरकार यह ऐलान जनवरी के प्रथम सप्ताह में कर सकती है, जो जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा। अगर सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो यह 38 से 42 प्रतिशत हो जाएगा। इससे सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।