नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधाकों का अब तीन साल का इंतजार खत्म होने जा रहा है, जिससे करीब 1 करोड़ परिवारों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। सरकार अब जल्द ही किसानों का अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिल रही है।
अगर ऐसा हो जाता है तो फिर महंगाई से लड़ने में यह राशि किसी तीर की तरह काम करेगी। वैसे भी कर्मचारी संगठन डीए एरियर की लगातार मांग कर रहे थे, जिसपर अब मुहर लगनी संभव है। केंद्र की मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो डीए एरियर का पैसा खाते में डालने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
कर्मचारियों के खाते में आएगी इतनी रकम
केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारकों के लिए जल्द ही डीए एरियर की रकम अकाउंट में डाली जा सकती है। इससे लोगों को बंपर फायदा होना संभव माना जा रहा है। दरअसल सरकार ने 1 जनवरी से जून 2021 तक का डीए एरियर नहीं भेजा है। सरकार ने डीए नहीं भेजने की वजह कोरोना वायरस संक्रमण काल में हुआ नुकसान बताया था।
इसके बाद बाद से लगातार कर्मचारी संगठन डीए एरियर के पैसे की मांग करते रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से वैसे इस पर बयान भी कई बार जारी हो चुका है। अब एक बार फिर से उम्मीद की किरण जगी है। अगर मीडिाय में छपी खबर सही साबित होती है तो फिर कर्मचारियों को रिकॉर्डतोड़ फायदा होगा। प्रथम लेवल के कर्मचारियों के खाते में इस हिसाब करीब 2 लाख 18 हजार रुपये तक का फायदा आराम से हो जाएगा, जो राशि किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी।
डीए बढ़ोतरी पर होगी जल्द फैसला
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का भी जल्द गिफ्ट देने जा रही है, जिसका ऐलान किसी भी दिन किया जाना संभव माना जा रहा है। डीए में करीब 4 प्रतिशथ का इजाफा किया जाएगा, जिसके बाद यह 46 फीसदी हो जाएगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।