केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, इस महीने से मिलेगें कई लाभ, सैलरी में होगा बंपर इजाफा

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th Pay Commission: केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के डीए में काफी बड़ा ऐलान किया गया है। इस ऐलान में सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 4 फीसदी बढ़ा दिया है। जिसके बाद कर्मचारियों को 50 फीसदी की दर से डीए का लाभ प्राप्त होगा।

डीए में बढ़ोतरी के बाद 18 महीने के एरियर पर घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार की तरफ से काफी बड़ा अपडेट आया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बहुत ही जल्द दो गिफ्ट मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसमें एक डीए में इजाफा और दूसरा 18 महीने का बकाया भी जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट के मानें तो इन दो गिफ्ट से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारको को कोरोना के समय 18 महीने के डीए और डीआर को रोक दिया गया था। ऐसे में ये मिल सकता है या फिर नहीं। इस बारे में वित्त मंत्री को पत्र लिखा गया था।

लेटर में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने सरकार से पूर्व में निलंबित 18 महीने के बकाया डीए को जारी करने को कहा गया है। बता दें कि कोरना समय में केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने के डीए और डीआर का पेमेंट किया गया था।

डीए और डीआर क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कर्मचारियों को ये ध्यान रखना चाहिए कि डीए सैलरी का एक घटक है जिसका उद्देश्य महंगाई दर को कम करना है। वहीं लगातार बढ़ रही डीए से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों की प्रभावी सैलरी को समय-समय पर संशोधित किया जाता है। केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में डीए का संशोधन करती है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नया डीए और केंद्र सरकार के पेंशनधारकों के लिए डीआर को 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी कर दिया गया है। ये नई दरें बीते साल जुलाई से लागू हैं। अब फिर से नई दरें लागू होने वाली हैं। जिसके बाद कर्मचारियों की चांदी होगी।

डीए में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद

आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में 4 फीसदी बढ़ाने की उम्मीद है और उसको मार्च महीने में मंजरी मिलने की संभावना है। इसका भुगतान अप्रैल में किया जाएगा। डीए की दरें 1 जनवरी 2024 से लागू हैं।

मार्च महीने में डीए में इजाफे के ऐलान के बाद इसका पेमेंट अप्रैल 2024 की सैलरी में किया जाएगा। वहीं उम्मीद होगी कि होली से पहले सरकार कर्मचारियों के लिए डीए का भत्ता बढ़ाने की मंजूरी मिल जाएगी। अगर ये इजाफा होता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तीन महीने का पैसा एकसाथ मिलेगा।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App