नई दिल्ली Free Ration Distribution: अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरुरी साबित हो सकती है। आपको बता दें सरकार देश के लोगों के लिए मुफ्त राशन का लाभ दे रही हैं हाल ही में सरकार के द्वारा मुफ्त राशन योजना को 5 सालों के लिए एक्सटेंड कर दिया है। जिसके बाद काफी लोगों के चेहरे पर खुशी दिख रही है।
सरकार अपनी इस स्कीम का लाभ देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को दे रही है। मुफ्त राशन योजना को लेकर नया अपडेट दिया जारी किया है। जिसके बाद लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।
मुफ्त राशन वितरण
आपको बता दें साल 2023 के आखिरी महीने में मुफ्त राशन वितरण 5 से 20 दिसंबर तक किया जाएगा इस महीने अंत्योदय कार्डधारकों को तीन महीने की चीनी भी दी जाएगी। इसके बाद लोगों की चांदी ही चांदी ही हो जाएगी।
डीएसओ विजय प्रताप सिंह के द्वारा जानकारी दी गई है कि अंत्योदय कार्डधारकों को रियायती दरों पर अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने की तीन किलो चीनी भी दी जाएगी। इसके लिए कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से 54 रुपये चुकाने होंगे।
वहीं पात्र लोगों को प्रति यूनिच के हिसाब से 5 किलो राशन दिया जाएगा जिसमें 2 किलो गेंहू और 3 किलो चावल दिया जाएहा। जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेंहू व 21 किलो चावल यानि कुल 35 किलो का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया है कि अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी में पोर्टेबिलिटी की भी सुविधा दी जाएगी। लाभार्थी को अपनी मूल कोटे की दुकान से चीनी लेनी होगी।