Nirahua – Kajal Raghwani Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। निरहुआ की फिल्म हो या गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। निरहुआ उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। निरहुआ ने लगभग भोजपुरी इंडस्टी की सभी एक्ट्रेस के साथ काम किया है। वैसे तो भोजपुरी जगत में निरहुआ की जोड़ी को सबसे ज्यादा आम्रपाली (Amrapali Dubey) के साथ पसंद किया जाता है।
लेकिन, निरहुआ की केमिस्ट्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ भी खूब जमती है। भोजपुरी गाना ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’ (Chapa Chapa Chacha Jaan Kara Na Jiyaan) निरहुआ और काजल राघवानी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
ये गाना ‘पटना से पाकिस्तान (Patna Se Pakistan) फिल्म का है। निरहुआ और काजल राघवानी पर फिल्माए गए इस गाने पर फैंस का अच्छा-खासा रिसपॉन्स मिल रहा है। दोनों गाने में काफी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और काजल राघवानी के इस गाने को देसी स्टाइल में फिल्माया गया है।
गाने के वीडियो में काजल राघवानी व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जबकि, निरहुआ कुर्ता और जींस में पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को SUPER HIT MOVIES नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 84,23,993 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।
गाने में निरहुआ एक्ट्रेस काजल राघवानी से दूर भागते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन काजल उन्हें अपनी कातिलाना अदाओं से मदहोश करती हुईं दिख रही हैं। आपको बता दें कि कल्पना पोटवारी, रजनीश मिश्रा और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत राजेश-रजनीश ने दिया है।