Yamaha XSR 155: Yamaha मोटर ने भारत में काफी अच्छी बाइक लॉन्च की है। अब कंपनी कुछ नए बाइकों के साथ अपने लाइनअप को बढ़ाने के प्रयास में हैं। इसी लाइनअप में एक नई बाइक Yamaha XSR 155 को लॉन्च किया जाने वाला है। इसमें कई अपडेटेड फीचर्स और बेहतरीन लुक दिया जाएगा। यह ग्राहकों को यह काफी ज्यादा पसंद आने वाली है। इसे फिलहाल थाईलैंड में लॉन्च किया गया है जहां कुछ ही घंटे में इसके पूरे यूनिट बिक गए। इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि इसमें कैसा इंजन और फीचर्स दिया जाने वाला है। यह एक वैल्यू फॉर मनी बेहतरीन बाइक होने वाली है।
Yamaha की नई बाइक के फीचर्स
Yamaha XSR 155 में 155 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 1000 आरपीएम पर 19 पीएस का पावर और 8500 आरपीएम पर 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 40 से 45 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है इस बाइक की टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटे की है। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें क्रोम पैटर्न डिजाइन वाले ट्यूबलेस टायर, मोनोशॉक सस्पेंशन, राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंफर्टेबल सीट्स, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, डिजिटल मीटर, फ्यूल मीटर, गियर इंडिकेटर एंड ट्रिप इंडिकेटर दिया गया है।
इसके अलावा भी इसमें आपको मस्कुलर फ्यूल टैंक, गोल लैंप, एलइडी स्प्लिट हेडलैंप्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल जाएगा। दो लोगों के लिए यह बाइक बहुत ही आरामदायक है। इसमें पांच कलर ऑप्शन मिलेंगे। जब यह भारत में लॉन्च हो जाएगी तब आप सिर्फ ₹15000 की डाउन पेमेंट पर इसे खरीद सकते हैं। इसके बाद हर महीने आपको ₹2800 का EMI देना होगा। इस बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar NS200 और Royal Enfield Hunter 350 से होने वाला है।