Yamaha Fascino 125: देश के टू व्हीलर मार्केट में आपको नए-नए डिज़ाइन और फीचर्स वाले स्कूटर देखने को मिल जाएंगे। आज इस रिपोर्ट में हम आपको जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Yamaha की एक हाइब्रिड स्कूटर के बारे में बताएंगे। जिसे आप पेट्रोल के साथ ही इलेक्ट्रिक पर चला सकते हैं। हम जिस हाइब्रिड स्कूटर के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नम Yamaha Fascino 125 Fi है।
आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी इस हाइब्रिड स्कूटर में पॉवरफुल इंजन उपलब्ध कराया है। जिसे बहुत ही एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसमें आपको ज्यादा माइलेज मिलता है और इसे कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। अगर आपको भी इस स्कूटर के बारे में जानने की इक्षा है। तो यह रिपोर्ट आपके बरे काम की है। क्योंकि इस रिपोर्ट में आप इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ले सकते हैं।
Yamaha Fascino 125 Fi के इंजन और पावरट्रेन की डिटेल्स
Yamaha Fascino 125 में कंपनी BS6 इंजन लगाया है। जो 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है। इस इंजन की क्षमता 8.04bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करने की है। Yamaha अपनी इस आधुनिक तकनीक पर आधारित स्कूटर के माइलेज को लेकर दावा करती है की इसे एक लीटर पेट्रोल में तकरीबन 68 किलोमीटर की रेंज तक ड्राइव कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको ज्यादा माइलेज चाहिए। तो यह स्कूटर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
Yamaha Fascino 125 Fi के फीचर्स और कीमत
इस स्कूटर में कंपनी ने इनोवेटिव साइड स्टैंड मैकेनिज्म का उपयोग किया है। जिसके तहत अगर स्कूटर का स्टैंड लगा होता है, तो स्कूटर स्टार्ट नहीं होती है। इसके अलावा भी कंपनी अपनी इस हाइब्रिड स्कूटर में राइड को बेहतर बनाने के लिए कई आधुनिक फीचर्स उपलब्ध कराती है। अगर बात करें इसके कीमत की, तो कंपनी ने अपनी इस स्कूटर को 92,000 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर पेश किया है।