Mahindra SUV Waiting Period Decrease: जब बात एसयूवी की आती है तो वहां सबसे ऊपर महिंद्र स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) और महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV 700) का नाम आता है। यह दोनों ही कार्य भारतीयों को काफी ज्यादा पसंद आती है। हालांकि उनकी वेटिंग पीरियड ज्यादा थी।
इसलिए जो भी इसे खरीदना चाहते थे वह इससे पीछे हट जाते थे। लेकिन अब उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी की एसयूवी की वेटिंग पीरियड अब कम हो गई है। पहले उनकी वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा थी। इसका मुख्य कारण कंपनी के सप्लाई चैन में आ रही दिक्कतों को बताया जा रहा था। अब इसे काफी हद तक ठीक कर लिया गया है।
Mahindra Scorpio N की नई वेटिंग पीरियड
महिंद्र स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) की बात करें तो इसके पांच वेरिएंट्स बाजार में बिक रहे हैं। जिसमें से Z4 वेरिएंट की वेटिंग पीरियड मई 2024 तक की थी, जिसे अब घटाकर 35 से 40 हफ्ते का कर दिया गया है। वही Z8 डीजल मैन्युअल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 50 से 55 हफ्ते का है अगर आपको तुरंत स्कार्पियो चाहिए तो आपको Z8 L पैट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट लेना चाहिए।
यह कंपनी का टॉप मॉडल है और इस पर 8 से 10 हफ्ते का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।इसके बाद इसके लोअर वेरिएंट Z2 पैट्रोल मैन्युअल पर 20 से 25 हफ्ते का वेटिंग पीरियड मिलता है। आपको बता दे की महिंद्र स्कॉर्पियो एन की कीमत 13 लाख रुपए से शुरू होकर 24 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।
Mahindra XUV 700 की वेटिंग पीरियड
महिंद्र एक्सयूवी 700 के भी 5 वेरिएंट्स बेचे जाते हैं। इस पर पहले 1 साल तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा था जिसे अब घटाकर 4 महीने का कर दिया गया है। इसके AX3 पैट्रोल मैन्युअल वेरिएंट पर केवल 8 से 10 सप्ताह का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।
वहीं इसके AX3 और AX5 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 40 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। इसका टॉप एंड मॉडल AX7 और AX7 L पर क्रमशः 24 से 34 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड देखने को मिल रहा है। अगर आप अभी महिंद्र एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV 700) खरीदने जाएंगे तो यह आपको 14 लाख रुपए से लेकर 26 लाख रुपये एक्स शोरूम तक पर मिलेगी।