नई दिल्ली: देश और दुनियां में तकनीक को लोगों को सामने लाने के लिए कई इवेंट होते रहते हैं। जिसमें Expo में ऐसी गाड़ियों को प्रदर्शन किया जाता है जो पहली बार में लोगों के लिए बनाई गई होती है। ऐसे में देश में Auto Expo 2023 का इंतजार सभी को बेसब्री से है। आफ को बता दें कि हर साल होने वाले इस इवेंट को पिछले दो सालों से कोरोना के वजह से स्ठगित करना पड़ा है। वही अगले साल जनवरी में Auto Expo 2023 होने जा रहा है, जिससे कई कंपनियों ने अपने कमर को कस लिया है। यहां आप क बताते हैं ऐसी गाड़ियों के बारे में जो इस Auto Expo 2023 में दिख सकती है।
ये भी पढ़ें- Sone Ka Bhav: औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, 10 ग्राम पर मिल रहा 7,000 रुपये का फायदा, जानिए 22 से 24 कैरेट का भाव
Samsung के 24,999 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन पर ₹22050 तक की छूट! फुल चार्ज में 3 दिन चलेगी बैटरी
ग्रेटर नोएडा में होने वाला Auto Expo 2023 इस बार जनवरी की शुरुआत यानी 13 से 18 जनवरी को होने वाला है। इस Auto Expo 2023 कई नए फ्यूचरिस्टिक कार मॉडल्स, सुपर कार, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाले स्टार्टअप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।
Auto Expo 2023 में देखेगी Tata Punch EV
ईवी मार्केट में सबसे आगे कंपनी Tata Motors Auto Expo 2023 में ग्राहकों को Tata Punch EV का तोहफे दे सकती है। लंबे समय से Tata Punch EV के आने की सुगबुगाहट है, इसकी लॉन्च के साथ ही कंपनी ने पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन की कंपनी ने संभावना जताई थी। ऐसे में कंपनी के लिए ऑटो एक्सपो बढ़िया मौका हो सकता है।
Auto Expo 2023 में Maruti-Hyundai दिखाएंगी दम
भारतीय बाजार में सबसे बड़ी ऑटो कंपनी Maruti Suzuki India और Hyundai Motor इस बार ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक कारों को ग्राहकों के लिए पेश कर सकती हैं। दोनों ही कंपनियों के कई कमाल के मॉडल इस इवेंट कई कारों के नए मॉडल को पेश करने का अपडेट है।
इसमें Baleno पर बेस्ड एक क्रॉसओवर कार,अगली जेनरेशन की Creta, Verna भी सामने आ सकती है।
Auto Expo 2023 BYD ला रही 500KM रेंज वाली ये ईवी
चाइनीज ऑटो मेकर कंपनी BYD Auto Expo 2023 इवेंट में शामिल होने वाली नई कंपनी होगी। हाल ही में BYD ने 500KM से ज्यादा रेंज वाली ATTO 3 इलेक्ट्रिक कार की पहली झलक दिखाई थी। कंपनी ने इसे जनवरी में लॉन्च करने की बात कही है, उम्मीद की जा रही है कि इस कार की ऑफिशियल लॉन्च इसी इवेंट में हो।
Auto Expo 2023 में आएगी MG Motor की छोटी EV
एमजी मोटर इंडिया ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर अपना फोकस बढ़ाया है। ऐसे में वह अपनी दो दरवाजों वाली माइक्रो ईवी शोकेस कर सकती है। साथ ही MG4EV भी दिखा सकती है। Toyota की Innova Hycross की झलक भी इस इवेंट में दिख सकती है।