Upcoming SUV: भारत में एसयूवी कारें सबसे ज्यादा बिकती है। यही कारण है कि कंपनियां ज्यादा से ज्यादा एसयूवी को लांच कर रही है। आने वाले कुछ महीनो में भी हमें कई नई एसयूवी देखने को मिलेंगे। इनमें से कितनों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ महीनो के अंदर लांच होने वाली बेहतरीन एसयूवी की पूरी डिटेल देंगे। इससे आप आने वाले समय में अच्छी कर खरीद सकते हैं।
Honda Elevate
यह एक क्रेटा साइज होंडा एसयूवी है जो एसयूवी सेगमेंट में धूम मचा देगी। उसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा से होने वाला है। इससे पहले होंडा भारतीय बाजार में अपनी BR V नाम से एसयूवी को बेच रही थी। हालांकि इस कार को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। अब अपनी नई एसयूवी से होंडा इस सेगमेंट को तोड़ने वाली है।
Kia Seltos 2023
हाल ही में किया सेल्टोस के फेसलिफ्ट को लांच किया गया है। इसका नया अपग्रेड लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके फीचर्स भी बिल्कुल ही एडवांस और अलग लेवल के हैं। जब से यह लॉन्च हुई है लोगों ने इसकी बुकिंग काफी तेजी से की है। सिर्फ 1 दिन में इसके 13000 से ज्यादा यूनिट बुक हो गए थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आने वाले समय में यह सेगमेंट की बेस्ट एसयूवी भी बन सकती है।
Tata Nexon Facelift
टाटा ने भी कमर कस ली है। बहुत ही जल्द हमें बाजार में नई टाटा नेक्शन (Tata Nexon) देखने को मिल सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी डिजाइन में फिर से बदलाव किया जाएगा। वहीं इसके फीचर्स को भी थोड़े बहुत अपग्रेड किया जा सकते हैं। इसके फ्रंट मैं आपको नया बोनट, हैडलाइन क्लस्टर, और बंपर दिया जाएगा। साइड प्रोफाइल में भी अब यह आपको काफी बेहतरीन लगने वाली है। लोगों को इसका बूट स्पेस बहुत ही कम लगता था इसलिए कंपनी इसे बढ़ाने वाली है। इसका लुक बहुत हद तक टाटा करो से प्रेरित होने वाला है।
इसके अलावा टाटा अपनी हैरियर और सफारी को भी बिल्कुल नए लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च करने वाली है। इस लुक के साथ आकर टाटा सफारी महिंद्रा एक्सयूवी 700 को मार्केट से साफ कर सकती।