Waiting Period on Cars: भारत में अभी टोयोटा की कारें काफी ज्यादा बिक रही है। यही कारण है कि कंपनी नए नए मॉडल्स भारत में लॉन्च करते जा रही है। हाल ही में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ( Toyota Innova Hycross) और हायराइडर (Toyota Hyryder) जैसी एसयूवी को यहां पर लांच किया गया है।
दोनों ही कारों की वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नई 7 सीटर हाईक्रॉस पर करीब 24 से 30 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। यानी की बुकिंग के बाद इसकी डिलीवरी मिलने में आपको 2 साल तक का वक्त लग जाएगा। पिछले महीने सारे लॉन्च हुई मिड साइज एसयूवी हाय राइडर पर भी 20 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह दोनों मॉडल्स लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें:-Royal Enfield के सबसे महंगी बाइक की 5 बुरी बातें, वहीं इन फीचर्स के कारण लोग जाता रहे प्यार
आपको बता दे कि टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 18.55 लाख रुपए से शुरु होकर 29.72 लाख रुपए तक जाती है। उसके 6 वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध है, जिसमें 7 और 8 सीट ऑप्शंस दिए जाते हैं। अगर आप इसके तीसरे रॉ को मोड़ देते हैं तो इसमें 991 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं यह आपको 185 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस देती है।
इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसमें हाइब्रिड और नॉन हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प दिया गया है। इसके हाइब्रिड इंजन द्वारा 186 पीएस का पावर 206 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। वहीं नॉन हाइब्रिड इंजन 174 पीएस का पावर और 205 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-Ertiga नहीं अब बाजार में सबसे ज्यादा बिकेगी ये नई 7 सीटर कार, होगी बहुत ही सस्ती
भारतीय बाजार में टोयोटा है राइडर की कीमत 10.73 लाख रुपए से शुरू होकर 19.74 लाख तक जाती है। इसके भी चार वेरिएंट्स यहां पर बेचे जा रहे हैं। यह 5 सीटर ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन के साथ माइल्ड और स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प दिया गया है।
इसका स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन 116 पीएस का पावर जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं इसके माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन द्वारा 102 पीएस का पावर जनरेट किया जाता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया गया है।