Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) की यात्रा काफी आश्चर्यजनक रही है। उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर काफी मेहनत से तय किया है। आज वह किसी चीज के मोहताज नहीं है। लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्होंने फिल्मों में आने के लिए भूखे पेट स्ट्रगल किया। लेकिन आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके जैसा चार्म किसी और के पास नहीं है। अब अभिनेता का एक गाना इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
उनका जो गाना वायरल हो रहा है। उस गाने का नाम है दिनवे मे चंदा। उनका गाना दीवानापन फिल्म से लिया गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। उनके वायरल हो रहे इस गाने को रजनीश मिश्रा ने लिखा है और म्यूजिक भी रजनीश मिश्रा ने दिया है। इस गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है ।
इस गाने में अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) के साथ काजल राघवानी (Kajal Ragwani) भी रोमांस करते हुए नजर आ रही है। काजल राघवानी (Kajal Ragwani) बेहद ही हॉट अंदाज में खेसारी लाल यादव को अपने हुस्न के जाल में फंसाती है और उसके बाद शुरू होता है दोनों का रोमांस। खेसारी लाल और काजल राघवानी के गाने को अब तक 18 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
इस गाने को अक्टूबर 2020 में अक्षत फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। गाने के अंदर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Ragwani) की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। दोनों का डांस भी लोगों को पसंद आ रहा है। गाने में यह दोनों किसी महल की लोकेशन पर दिखाई दे रहे हैं।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के काम के बारे में बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म के पहले पार्ट में काजल राघवानी लीड रोल में थी। अब खबर आ रही है कि संघर्ष 2 में साउथ की कोई अभिनेत्री दिखाई देगी।