Tata SUVs: Tata Motors की एसयूवी नेक्सन (Tata Nexon) को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने नवंबर महीने की अपनी सेल्स रिपोर्ट को जारी किया है जिसमें टाटा नेक्सन पहले नंबर पर है। इसके अलावा भी कंपनी की कई कार हैं, जिन्हें बाजार में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
आज इस रिपोर्ट में हम आपको कंपनी की टॉप तीन कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें भारत मे लोग खरीदना पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इन कारों में आपको पॉवरफुल इंजन के साथ ही ज्यादा माइलेज देखने को मिल जाता है। वहीं इनमें कंपनी कई एडवांस फीचर्स भी उपलब्ध कराती है। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।
Tata Nexon SUV
Tata Nexon कंपनी की सेल के मामले में नवंबर महीने में पहले नंबर पर रही। बिक्री के मामले में नवंबर महीने में इसने Maruti Alto को भी पीछे छोर दिया। नवंबर 2022 में कंपनी ने इसके 15,871 यूनिट्स को सेल किया है। जबकि नवंबर 2021 में इसके 9,832 यूनिट्स को ही सेल किया गया था। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की बिक्री में 61 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है। आपको जानकारी के लिए बात दें कि इस एसयूवी के 60 से भी अधिक वेरिएंट बाजार में मौजूद हैं।
Tata Punch SUV
Tata Punch कंपनी की सेल के मामले में नवंबर महीने में दूसरे नंबर पर रही। नवंबर 2022 में कंपनी ने इसके 12,131 यूनिट्स को सेल किया है। जबकि नवंबर 2021 में इसके 6,110 यूनिट्स को ही सेल किया गया था। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की बिक्री में 99 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है।
यह कंपनी की बाजार में मौजूद सबसे छोटी एसयूवी है। इसमें कंपनी ने 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया है। जिसकी क्षमता 84 बीएचपी पावर जनरेट करने को है। इसमें आपको मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल जाता है।
Tata Tiago Car
Tata Tiago कार कंपनी की सेल के मामले में नवंबर महीने में तीसरे नंबर पर रही। नवंबर 2022 में कंपनी ने इसके 5,097 यूनिट्स को सेल किया है। जबकि नवंबर 2021 में इसके 4,998 यूनिट्स को ही सेल किया गया था। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की बिक्री में 2 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है। इसमें आपको 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।
इसके साथ कंपनी CNG किट और EV का ऑप्शन भी उपलब्ध कराती है। Tata Tiago EV इस समय भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जिसे एक बार फुल चार्ज करके 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।