New Tata Sumo: पिछले कुछ समय से टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी सेगमेंट पर काफी ध्यान दे रही है। अब खबर आ रही है कि कंपनी बंद कर चुकी सुमो (Tata Sumo) को फिर से वापस लाने वाली है। सुमो का सीधा मुकाबला महिंद्रा बोलेरो से हुआ करता था। लेकिन समय के साथ इसे बंद कर दिया गया। लेकिन अब ग्राहकों की मांग को देखते हुए कंपनी फिर से सुमो को लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इसे 2025 तक लाया जा सकता है। हालांकि यह खबर कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। टाटा कई एसयूवी पर कम कर रही है लेकिन इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है। समय के साथ हमें टाटा सुमो (Tata Sumo) की जानकारी भी मिल सकती है।
इस नई एसयूवी के इंटीरियर में हमें काफी एडवांस फीचर मिल सकते हैं। टाटा इस इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन टाटा सुमो (Tata Sumo) हमेशा से अपने पावर के लिए जानी गई है। इसलिए इसे इस में ही लॉन्च किया जाएगा। टाटा सुमो के जबरदस्त फीचर्स की बात करें तो इसमें हमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 9 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले, एंड्रॉयड और एप्पल कार प्ले, पावर स्टीयरिंग, ऑटो डोर लॉक, सोनी म्यूजिक सिस्टम, 7 सीटिंग कैपेसिटी के अलावा और भी कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें ग्राहकों को 1955 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। वहीं टाटा मोटर्स इसे ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च करेगी। यह कर बहुत ही पावरफुल होने वाली है इसीलिए यह सिर्फ 13 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगी।
इस 9 वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। जिसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपए होगी। देखा जाए तो यह महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) से लेकर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) तक से मुकाबला करने में सक्षम होने वाली है। इसका पावर इतना ज्यादा होगा कि आप चाहे तो इससे ऑफ रोडिंग भी कर सकते हैं। टाटा सुमो (Tata Sumo) हमेशा से ग्रामीण लोगों की पहली पसंद रही है। हालांकि घटते सेल्स के कारण इसे बंद कर दिया गया था लेकिन अभी से दोबारा से लांच किया जा रहा है।