Tata Sumo 2023: देश के एसयूवी सेगमेंट में भारी डिमांड को देखते हुए टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी एक नई एसयूवी को पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना अपनी पॉपुलर एसयूवी टाटा सूमो (Tata Sumo) के नए वेरिएंट को बाजार में उतारने की है। आपको बता दें कि यह एसयूवी अपने समय में काफी पॉपुलर थी।
इसमें आपको ज्यादा केबिन स्पेस भी मिल जाता था। कंपनी इसकी लोकप्रियता को देखते हुए टाटा सूमो 2023 (Tata Sumo 2023) को पेश करने की तैयारी कर रही है। इसे लुक एकदम फ्रेश होने वाला है। वहीं इसमें कंपनी कई आधुनिक फीचर्स भी ऑफर करने वाली है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
यह भी पढ़ें:-प्लीज रुक जाइये! Honda Electric Activa इस दिन होगी लॉन्च, मिलेंगे धाकड़ फीचर्स
Tata Sumo 2023 के इंजन की डिटेल्स
टाटा सूमो में आपको 2936 सीसी के डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें की पहले जब यह भारतीय बाजार में मौजूद थी। उस समय इसमें 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता था। इस एसयूवी को कंपनी ने BS4 इंजन के साथ बि अपडेट किया था। लेकिन बाद में कंपनी को इसे डिस्कंटीन्यू करना पड़ा।
ऐसे में अब कंपनी अपनी इस 7-सीटर एसयूवी को फिर से बाजार में पेश करना चाहती है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इसके इंजन को नई तकनीक के आधार पर अपडेट भी किया जा रहा है। इसके माइलेज के भी पहले के मुकाबले बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-Drivers को मिली राहत, सरकार का फैसला नहीं भरना होगा टोल टैक्स
Tata Sumo 2023 में होंगे एडवांस फीचर्स
कई रिपोर्ट्स की माने तो Tata Sumo 2023 को इसी साल अगस्त तक लांच किया जाने की संभावना है। हालांकि इसे लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस एसयूवी में क्रूज कंट्रोल के साथ ही कई आधुनिक फीचर्स भी आपको मिल सकता है। वहीं इसके सेफ्टी पर भी कंपनी द्वारा काफी ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में इसमें कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। इसके लुक को भी काफी इम्प्रूव किया जा रहा है। ऐसे में इसके आकर्षक लुक में लांच होने की संभावना है।
कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस एसयूवी के 6.5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में लांच होने की संभावना जताई जा रही है। इसे कंपनी डीजल इंजन के साथ बाजार में पेश करेगी। इस एसयूवी का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी इसे जल्द लांच कर सकती है।