Tata Motors Cars Waiting Period: कोरोना महामारी के बाद से देश का वाहन बाजार लगातार रिकवर कर रहा है। लेकिन कोरोना काल के दौरान सप्लाई कम और डिमांड ज्यादा होने के कारण तमाम कार कंपनियों के पास कारों का लंबा बैकलॉग हो गया है।
अगर बात टाटा मोटर्स (Tata Motors) की करें तो कंपनी साल 2023 में अपनी कारों के प्रोडक्शन को लगातार बढ़ा रही है। क्योंकि अभी फिलहाल कंपनी की कारों पर लंबा वेटिंग पीरियड मिल रहा है। अपनी इस रिपोर्ट में आज हम कंपनी की कुछ प्रमुख कारों पर चल रहे वेटिंग पीरियड के बारे में जानकारी देंगे।
Tata Nexon Facelift और Tata Punch पर चल रहा है वेटिंग पीरियड
कंपनी ने Tata Nexon Facelift को अभी कुछ समय पहले ही बाजार में उतारा है। लॉन्च होने के कुछ दिनों के अंदर ही इसके वेरिएंट और कलर ऑप्शन के आधार पर 6 से 8 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। वहीं Tata Punch पर अभी फिलहाल 12 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Tata Tiago CNG पर चल रहा है वेटिंग पीरियड
Tata Tiago CNG कंपनी की आकर्षक लुक वाली कार है। जिसके सीएनजी वेरिएंट पर 8 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। लेकिन इसके पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 4 हफ्ते का वेटिंग पीरियड मिल जाता है।
Tata Altroz CNG पर चल रहा है वेटिंग पीरियड
Tata Altroz के डीजल वेरिएंट पर कंपनी 6 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड दे रही है। तो वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट पर 5 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड ऑफर कर रही है।
Tata Harrier और Safari पर चल रहा है वेटिंग पीरियड
Tata Harrier और Tata Safari के फेसलिफ्ट से पहले वाले वेरिएंट भी अभी आपको 4 सप्ताह से 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड मिलेगा।
हालांकि इस रिपोर्ट में बताए गए वेटिंग पीरियड के कई कारकों के आधार पर अलग होने की संभावना है। जिसमें स्टॉक उपलब्धता, स्थान, वेरिएंट की पसंद शामिल है। ऐसे में अगर आप भी टाटा मोटर्स की कोई नई कार खरीदना चाहते हैं। तो पहले अपनी नजदीकी टाटा मोटर्स के डीलरशिप पर उसके वेटिंग पीरियड की जानकारी अवश्य ले लें।