नई दिल्ली: भारतीय बाजार में जिस तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिससे लगता है कि आने वाले समय में आप को सकड़ों पर ईवी ही नजर आएगें। इस कढ़ी में लाखों लोगों की चहेती कार यानि टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक अवतार आने वाला है। कंपनी ने इसी साल अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV लॉन्च की थी। अब बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों जल्द टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक अवतार देखने को मिल सकता है।
आप को बता दें कि भारतीय बाजार में ऐसी कम कीमत वाली कारों को काफी पंसद किया जाता है, जो खास लुक, डिजाइन और फीचर्स में आती है। यहीं वजह है कि ग्राहकों में टाटा नैनो के इलेक्ट्रिक मॉडल को लॉन्च होने का इंतजार हो रहा है।
सामने आई Tata Nano EV का रेंडर
तो वही खास बात ये हैं कि हाल ही में Tata Nano EV का डिजिटल रूप से तैयार की गई तस्वीरें भी सामने आई है। इस डिजाइन को ऑटोमोटिव डिजाइन आर्टिस्ट प्रत्यूष राउत ने तैयार किया है। इन रेंडर तस्वीरें देखकर लगता है कि यह साइज में काफी एडवांस होगी।
ऐसा होगा Tata Nano EV का लुक और डिजाइन
टाटा मोटर्स की आने वाली Tata Nano EV के डिजाइन की बात करें तो इसमें पलक जैसी शेप वाले DRL, कॉम्पैक्ट हेडलैंप्स और बड़े साइज के मिरर पैनल दिए जा सकते हैं। बंपर सेक्शन में स्माइली इफेक्ट दिया गया है।
वही Tata Nano EV साइड पैनल्स का लुक और फील काफी आकर्षक है। इसके फ्रंट डोर में फ्लश हैंडल हैं, वहीं रियर डोर में हैंडल सी-पिलर पर लगे हैं। इसमें लंबा व्हीलबेस दिया जाएगा, जो इसमें इंटीरियर स्पेस बढ़ा देगा।
Tata Nano EV रेंज
टाटा अपने पोर्टफोलियों में सबसे सस्ते कीमत में Tata Nano इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। फुल चार्ज में Nano EV की रेंज लगभग 200 किमी हो सकती है। कंपनी के लिए अच्छी बात ये हैं कि जैसा की कंपनी ने पहले किया Tata Nexon, Tigor और Tiago जैसी पॉपुलर कारों का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च किया है, जिसे ग्राहकों अच्छा रिस्पांस मिला है। ऐसे में टाटा पंच का भी इलेक्ट्रिक वर्जन का भी ग्राहकों का खास रिस्पांस मिल सकता है।