Tata Defence SUV: देश में ऑफरोडिंग कार की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। Mahindra Thar इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। अब इसके पीछे Maruti Jimny भी खड़ी हुई है। जहां महिंद्रा थार एसयूवी का वेटिंग पीरियड डेढ़ साल तक पहुंच गया है।
वहीं ऑटो एक्सपो 2023 में आई नई मारुति जिम्नी को 23 हजार से ज्यादा लोगों ने बुक कर लिया है। इन दोनों के अलावा टाटा भी इस सेगमेंट में अपनी कार बेचती है। यहां आपको Tata Harrier और Tata Safari जैसी दमदार एसयूवी मिल जाती है। लेकिन टाटा सफारी का एक 9 सीटर वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है। आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:-इस तरह से भारत में फेमस हुई Rajdoot, फिर हुआ ऐसा की बंद हुई कंपनी
आपको जानकर हैरानी होगी कि टाटा मोटर्स सिर्फ पैसेंजर वहीकल्स नहीं बनाती बल्कि यह कमर्शियल व्हीकल्स का भी निर्माण करती है। आपको डिफेंस में भी टाटा की गाड़ियां दिखेंगी। टाटा डिफेंस के लिए अलग से मजबूत गाड़ियां बनाती है। इसमें आर्म्ड व्हीकल्स, पिकअप ट्रक, लॉजिस्टिक मिलिट्री वेहिवल्स, माइंस प्रोटेक्शन व्हीकल्स और कॉम्बैट व्हीकल्स शामिल है।
टाटा मोटर्स के इन गाड़ियों को भारतीय सेना के अलावा विदेश सेना इस्तेमाल करती हैं। विदेश से भी उन्हें इन गाड़ियों का आर्डर दिया जाता है। ऐसी ही एक वाहन जिसे डिफेंस वाले प्रयोग में लाते हैं। इसे Xenon DC 4×4 नाम दिया गया है। इसे सैनिकों के अवगमन लिए प्रयोग में लाया जाता है।
यह भी पढ़ें:-Tata लाएगी देश की सबसे सस्ती Electric एसयूवी, Maruti Alto का होगा कबाड़ा
Xenon DC को हार्ड टॉप के साथ सॉफ्ट टॉप में भी लाया गया है। इसमें अधिकतर 9 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसमें पीछे की तरफ बेंच वाली सीट दी गई है, जहां चार लोग बैठ सकते हैं। वही आगे की तरफ इसमें तीन सिपाही बैठ सकते हैं। इस एसयूवी में 2956 सीसी का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है।
यह इंजन 112 बीएचपी का पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसे खराब रस्ते पर चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह काफी ज्यादा पॉवर जनरेट करती है। उसके अलावा इसमें 3150 mm का व्हीलबेस मिलता है। मिलिट्री के लिए यह काफी अच्छी कार है।