Monalisa – Khesari Lal Yadav Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और मोनालिसा (Monalisa) की जोड़ी ने इन दिनों काफी धमाल मचाया हुआ है। दोनों की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद कर रहे है। वहीं इन दोनों कलाकारों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा होने की वजह से इनका कोई न कोई गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है।
इसी बीच इनका एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘महुआ नयन मदमताल’ (Mahua Nayan madamtal) काफी ज्यादा इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें मोनालिसा और खेसारी ने जबरदस्त डांस किया है। ये भोजपुरी गाना फिल्म ‘तेरे नाम’ (Tere Naam) का है।
हालांकि इस फिल्म को रिलीज कई साल हो गए है, लेकिन फिर भी इसके गाने तहलका मचाए हुए रहते हैं। जिन्हें लोग इंटरनेट पर खूब सर्च करते रहते हैं। इस गाने के वीडियो की शुरुआत में खेसारी बनियान और ट्राउजर में दिखाई दे रहे है।
वही, मोनालिसा सूट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी हॉट दिखाई दे रही है। जिसे देख दर्शको के होश उड़े पड़े हैं । वीडियो में आपको इनका रोमांस भी देखने को मिलेगा। हालांकि इनकी ऐसी कई विडियोज है, जिसमें आपको रोमांस के साथ जबरदस्त डांस मूव्स भी देखने को मिलेगा।
आप इस गाने को यूट्यूब चैनल Aaryaa Goldmines पर देख सकते है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस फिल्म में खेसारी और मोनालिसा के अलावा राज प्रेमी, गुरु सनकर, सीमा सिंह आदि कई लोग रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मोनालिसा और खेसारी की कई ऐसी फिल्में है जिसमें इन्होंने एक साथ काम किया है और पिक्चर हिट भी हुई है। वैसे इनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है, जहां देखों वहीं इनके जबरिया फैंस देखने को मिल जाते है जो इनके गानों को खूब सुनना पसंद करते है।