Suzuki Gixxer 250: भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा टू व्हीलर बिकती है। 2017 में ही भारत विश्व की सबसे बड़ा टू व्हीलर मार्केट बन चुका था। उस साल भारत ने चीन को पीछे किया था। इसलिए यहां के मार्केट में आपको सस्ती से लेकर महंगी बाइक सभी मिल जाएंगे। अगर आप एडवेंचर के लिए जाना चाहते हैं तो यहां कई सारे ऑप्शंस उपलब्ध है।
वहीं अगर आप एक एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक ढूंढ रहे हैं तो वह भी आपको काफी कम कीमत पर अच्छी बाइक मिल जाएगी। इन्हीं एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक में से एक Suzuki Gixxer को लोग काफी पसंद करते हैं। Bajaj Pulsar, KTM Duke और TVS Apache के बाद Suzuki Gixxer का नाम आता है।
इसके फीचर्स बहुत ही शानदार हैं और इसका रोड प्रेजेंस सभी को आपकी ओर देखने पर मजबूर कर देता है। आज इस बाइक के फीचर्स के साथ कीमत और ईएमआई डिटेल्स के बारे में बात करेंगे।
यह भी पढ़ें:-Hero ने दिखाया दम, लंबी रेंज के साथ आई नई Hero HF Deluxe Electric
Suzuki Gixxer 250 का मजबूत इंजन
सुजुकी जिक्सर 250 में 250cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन के द्वारा 9300 आरपीएम पर 26 पीएस का पावर और 7300 आरपीएम पर 22 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। यह बहुत ही जबरदस्त बाइक है इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है। इसमें आपको 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
बाइक के नए फीचर्स
सुजुकी जिक्सर 250 के फीचर्स काफी शानदार है। इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल स्पीडोमीटर, लो फ्यूल इंडिकेटर के साथ कई अन्य फीचर्स मिलते हैं। बाइक से जुड़ी सभी जानकारी आपको इस डिजिटल स्क्रीन पर दिख जाएगी। इसका वजन 156 किलोग्राम का है। इसलिए यह काफी कम समय में ही अच्छी रफ्तार पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ें:-मौका है लपक लो, इतने सस्ते में मिल रही जबरदस्त Sports Bike
भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत ₹167700 से शुरू होती है। ऑन रोड आते आते इसकी कीमत ₹193890 हो जाती है। इसमें आपको कई प्रकार के टैक्स देने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप इसे कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो यह माइक ऑप्शन सबसे बेहतरीन है। इसके लिए आपको 30 पर्सेंट डाउन पेमेंट करना होगा। डाउन पेमेंट के बाद आप बची हुई राशि को 3 साल के लिए फिक्स कर सकते हैं। इन 3 साल में आपको हर महीने ₹6162 का यह माई भरना होगा।