Skoda Kodiaq: भारत में विदेशी कारों की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है। लोग अब नए ऑप्शंस तलाश रहे हैं। यही कारण है कि स्कोडा ने अपनी एक बेहद ही दमदार एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है। इसमें मजबूत इंजन के साथ कई लग्जरियस फीचर्स भी ऑफर किए गए हैं। इसका मुकाबला MG Gloster, Jeep Meridian और Toyota Fortuner जैसी बड़ी एसयूवी के साथ होने वाला है।
कंपनी ने अपनी नई लांच हुई स्कोडा कोदियाक (Skoda Kodiaq) की कीमत ₹37,99,000 एक्स शोरूम रखी है। BS6 फेस 2 इंजन के साथ आई यह एसयूवी 3 ट्रीम्स में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ने 2023 में भारत आवंटन को 3000 यूनिट तक बढ़ा दिया है। पिछले साल यह सिर्फ 12100 यूनिट का था और इसे भी 24 घंटे के अंदर ही बुक कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें:-आपके पास भी होगी Hyundai Creta, बस खर्चने होंगे इतने कम पैसे
स्कोडा कोदियाक में आपको पहले वाला ही 2 लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन ऑफर किया गया है। यह इंजन अब पहले के मुकाबले ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होने वाला है। हालांकि इसमें आपको वही 190 बीएचपी का पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन को 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह 7.8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसमें आपको महंगी कार वाले डायनेमिक चेसिस कंट्रोल फीचर दिया जाता है। इसके जरिए आप कार को 15 मिलीमीटर ऊपर और नीचे कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-खर्च करें 20 हजार और घर लाएं नई चमचमाती माइलेज बाइक, Splendor को देती है टक्कर
Skoda Kodiaq SUV के नए फीचर्स
इसमें आपको कई अन्य जबरदस्त फीचर्स भी ऑफर किए गए हैं। इसमें रियर स्पॉयलर को एक्स्ट्रा फिरलेट के साथ ट्वीक किया गया है ।वही रियर सीट को पहले से ज्यादा कंफर्टेबल बनाया गया है। इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम में Apple Carplay के साथ Android Auto Play का सपोर्ट मिलता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो इस सेगमेंट के अन्य कारों में नहीं मिलते। जहां इसके लोअर वैरीअंट में 8 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। वहीं हाई वैरीअंट में 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है। इसमें कैप्टन 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम ऑफर किया गया है।
भारत में इसके 3 ट्रिम उपलब्ध है इसमें इसके Skoda Kodiaq Style की कीमत 37.99 लाख, Skoda Kodiaq Sportline की कीमत 39,39 लाख और Skoda Kodiaq L&K की कीमत 41.39 लाख है।