Single Seat Bikes: भारतीय बाजार में बाइक प्रेमियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। जब से यूट्यूब का ब्लॉगिंग कल्चर शुरू हुआ है लोगों के बीच बाइक को लेकर क्रेज भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। यहां पर उन लोगों की भी संख्या बढ़ रही है जिन्हें सिंगल सीट बाइक्स पसंद है। अकेला सफर पर निकलने के लिए सिंगल सीट बाइक काफी अच्छा होता है। वही इससे बाइक का लुक भी काफी बेहतरीन लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन सिंगल सीटर बाइक्स के बारे में बताएंगे। लेकिन इससे पहले जान ले सिंगल में आप चाहे तो दूसरा सीट लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-Maruti Brezza को Electric में लॉन्च करेगी कंपनी, खबर सुन हो जाएंगे दंग
Jawa 42 Bobber
एक सीटर बाइक की बात हो और वहां पर जावा बॉबर का नाम ना आए यह हो ही नहीं सकता है। जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) हाल ही में लांच हुई कंपनी की नई धमाकेदार बाइक है। इसमें 334 सीसी का इंजन मिलता है जो 29 हॉर्स पावर और 32 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक डुएल चैनल एबीएस के साथ आती है और इसकी कीमत भारतीय बाजार में 2.15 लाख से शुरू होती है। इसके फीचर्स में डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल मीटर और स्पोक व्हील शामिल है।
BMW M1000 RR
BMW M1000 RR एक कार्बन फाइबर वाली सिंगल सीटर बाइक है। इसमें 6.5 इंच का टीएफटी स्क्रीन और एंड्योरेंस सिंगल सीट बेंच और एक विशेष एनीमेशन वाला एम लोगों देखने को मिलता है इस सिंगल सीटर बाइक की कीमत 42 लाख है जो टॉप वैरियंट में 45 लख रुपए तक जाती है। इसमें 999 सीसी का इंजन मिलता है जो 14,500 आरपीएम पर 212 हॉर्स पॉवर और 11000 आरपीएम पर 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें:-अब जलेगी Fortuner, लौट रही है SUV किंग Ford Endeavour
Triumph Bonneville Bobber
Triumph की तरफ से भी एक बॉबर बाइक आती है जिसमें 1200 सीसी का लिक्विड गोल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 76 एचपी तक का पावर और 106 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसके साथ छह स्पीड गियर बॉक्स दिया जाता है जो इसे काफी अच्छा बैलेंस करती है। इसमें एलसीडी मल्टीफंक्शन डिस्प्ले और एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है। भारत में इसकी कीमत 12 लाख रुपए से शुरू होकर 12,85,000 तक जाती है।
Harley Davidson Sportster S
हार्ले डेविडसन वैसे तो भारत में अपने पूरे फंक्शंस को बंद कर चुकी है। लेकिन उनकी बाइक हीरो के द्वारा बेची जा रही है। हार्ले डेविडसन की स्पोर्टस्टर एस भी एक सिंगल सीटर मोटरसाइकिल है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फॉरवर्ड फुट कंट्रोल, 4 इंच के गोल शेप वाला एलसीडी डिस्प्ले के अलावा तीन राइड मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हार्ले डेविडसन की की कीमत ₹18.79 लाख है। इसमें 1252 सीसी का इंजन मिलता है।