पहली बार देखी ऐसी तकनीक, मोटी रकम की गाड़ी को बना डाला रिक्शा, ठेले का पहिया लगाकर भरा फर्राटा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः सोशल मीडिया के दौर में लोग नए-नए एक्सपेरिमेंट जो करते हैं वो तुरंत वायरल हो जाते हैं। कभी कोई स्कूटर से छत पर ईंटे पहुंचाता तो कोई ट्रैक्टर को रैलगाड़ी का आकार दे देता है। नई तकनीकी अपनाने वाले लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। मॉडर्न जमाने में हर किसी का सपना होता है कि उसके पास चमचमाती गाड़ी होनी चाहिए। गाड़ी खरीदने के लिए लोग मोटी-मोटी रकम भी खर्च करना पसंद करते हैं। वैसे भी गाड़ी की सवारी को बहुत ही आरामदायक माना जाता है। रिश्तेदारों, दोस्त और दूरदराज घूमने के लिए सबसे बढ़िया गाड़ी की सवारी मानी गई है।

लोग अपना और दूसरों का एटरटेन करने के लिए गाड़ियों के साथ भी मजाक करते हैं। कोई गाड़ी को रिक्शा बना लेत है तो कोई बैल गाड़ी वाले पहिए ही कार में जोड़ लेता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो खूब वायरल होते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी को हंसी आ रही है।

आलीशान कार में जोड़े लोहे के टायर

भारत में रेज रोवर को बड़ी गाड़ियों में गिना जाता है, जिसे लोग खरीदने के लिए तगड़ी रकम खर्च करते हैं। यह कार आरामदायक सवारी देती है। रास्ते कितने भी मुश्किल भरे हों, लेकिन रेंज रोवर हर सफर को आसान बनाने का काम कराती है। रेंज रोवर में अगर कोई और टायर लगा दे तो फिर हंसी आना लाजमी है।

क्या वो वैसा ही परफॉर्मेंस देने का काम करेगी, जिसे आप सही से जान ले। आपने देखा होगा कि खासतौर पर अगर टायर सिर्फ लोहे के हों, आकाश पांचाल नाम के व्यक्ति ने ऐसे ही पहियों वाली रेंज रोवर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/C3klcT5PSlp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

इस वीडियो को आप देख सकते हैं कि रेंज रोवर के चारों टायर लोहे के हैं, जो भी इस कार में सवार है वो इन्हीं पहियों के साथ रेंज रोवर को आगे पीछे भी कर रहा है। ये वीडियो बना रहा है, वो भी वीडियो में ये कहता सुना जा सकता है कि, रेंज रोवर को रिक्शा बना दे।

लोग कर रहे कमेंट

रेंज रोवर में लोहे के पहिए जोड़कर चलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1,41,000 बार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इसे देखकर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है। इस बीच एक यूजर ने लिखा कि, ये एक्सपेरिमेंट करने वाला कोई बढ़िया चालक ही होगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App